एक्सप्लोरर

‘दिल्ली को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित करवा दिया’, केजरीवाल सरकार पर बरसी बीजेपी

BJP On Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के मामले को लेकर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला किया है. बढ़ते प्रदूषण के लिए बीजेपी ने केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है. बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली शहर को दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर घोषित करवा दिया है. आज से कुछ समय पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी है. सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदूषण पर दिल्ली को लताड़ लगाई है. आज फिर प्रदूषण गंभीर स्तर पर है और एक्यूआई 400 से ज्यादा है.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्मॉग टावर बंद पड़े हैं. केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली की सड़कों की मैकेनिकल सफाई होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. दिल्ली मे पब्लिक ट्रांसपोर्ट कोलैप्स (Collapse) कर गया है, इसलिए डीजल-पेट्रोल की ज्यादा गाड़ियां हैं. दिल्ली में डीटीसी बसों की कमी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो डीटीसी के लिए बस नहीं खरीद पाए और अभी उसकी संख्या साढ़े तीन हजार है और ये सब आउटडेटेड हैं. अगर अपने वादे के मुताबिक डीटीसी के लिए बस खरीदी होती तो ऐसा नहीं होता.

‘दिल्ली की सड़कें टूटी पड़ीं’

बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की सड़कें टूटी पड़ी हैं. इन टूटी सड़कों से पीएम 2.5 ज्यादा होता है, धूल उड़ती है और प्रदूषण फैलता है. सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है. रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पराली के मुद्दे पर भी केजरीवाल सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब पराली जलती थी तब कहा पंजाब और हरियाणा में जलती है लेकिन अब ऐसा नहीं है तो केजरीवाल स्पष्ट करें कि प्रदूषण को कम करने के लिए उनकी सरकार ने क्या किया?

उन्होंने कहा कि इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल से निवेदन करेंगे कि वो हस्तक्षेप करें और ऑल पार्टी मीटिंग बुलाएं ताकि कोई रास्ता निकले. केजरीवाल ने कहा था कि प्रदूषण कम करने के लिए स्मॉग टॉवर की जरूरत है लेकिन वो भी बंद हैं. ऐसे में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सड़कों के मरम्मत की जरूरत है.

हरीश खुराना ने भी साधा निशाना

दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में सरकार ने कहा की प्रदूषण की 25 प्रतिशत वजह व्हीकल एमिशन है. आज दिल्ली में 1 करोड़ 34 लाख गाड़ी है और जब सरकार आई तब 90 लाख गाड़ी थी. यानी 44 लाख गाड़ी बढ़ गई क्योंकि दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं है. स्मॉग टावर को लेकर उन्होंने कहा कि आपने एक स्मॉग टॉवर लगाया जबकि 10 का वादा था. उसपर 23 करोड़ रुपये खर्च किए लेकिन उसके महीने का खर्चा 2 करोड़ 58 लाख रुपए का है. ये पैसा कहां जा रहा है. इन्होंने कहा था कि स्टडी कर रहे हैं जिसपर 1 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च हुए और एक साल बाद उस स्टडी का क्या हुआ है?

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Updates: दिल्ली में सर्दी का सितम शुरू, लुढ़का पारा, प्रदूषण का स्तर हुआ जानलेवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget