एक्सप्लोरर

स्वाति मालीवाल को 15 मीटर तक कार से घसीटा, DCW चीफ बोलीं- दिल्ली में मैं सुरक्षित नहीं तो...

Swati Maliwal Dragged By Car: आरोप है कि नशे में धुत एक कार चालक ने दिल्ली में एम्स के गेट नंबर दो के सामने स्वाति मालीवाल को 10 से 15 मीटर तक घसीटा.

DCW Chief Swati Maliwal Dragged By Car: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटे जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि नशे में धुत एक कार चालक ने दिल्ली में एम्स के गेट नंबर दो के सामने स्वाति मालीवाल को 10 से 15 मीटर तक घसीटा. दिल्ली पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना तड़के 3.11 बजे की है. एम्स के गेट नंबर दो के सामने कार चालक ने स्वाति मालीवाल से उसकी गाड़ी में बैठने के लिए कहा. मालीवाल जब उसे फटकार लगा रही थीं तभी कार चालक हरिशचंद्र ने गाड़ी का शीशा ऊपर चढ़ा लिया. इससे स्वाति मालीवाल का हाथ गाड़ी में फंस गया. इसके बाद कार चालक ने उन्हें 10 से 14 मीटर तक घसीटा.  

नशे में धुत था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय हरिशचंद्र नशे की हालत में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी और पीड़िता की मेडिकल जांच कर ली गई है. घटना तब हुई जब स्वाति मालीवाल उसी जगह फुटपाथ पर अपनी टीम के साथ खड़ी थीं.

स्वाति मालीवाल ने बताई ये आपबीती

मामले पर स्वाति मालीवाल का ट्वीट भी आया है. गुरुवार (19 जनवरी) को दोपहर 2:41 बजे स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ''कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात इंस्पेक्ट कर रही थी. तब एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो उसने अपनी गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा. भगवान ने मेरी जान बचाई. यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए.''

हाल में मालीवाल ने इन मामलों का लिया संज्ञान

बता दें कि स्वाति मालीवाल लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध और महिला सुरक्षा संबंधी मुद्दों लेकर मुखर रहती हैं. कोई भी मामला सामने आने पर संबंधित विभाग को उनके कार्यालय से बगैर देरी नोटिस भेजा जाता है. हाल में क्रिकेटरों की बेटियों को लेकर सोशल मीडिया में आई आपत्तिजनक टिप्णियों का संज्ञान लेते हुए मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा था. वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे कुश्ती खिलाड़ियों से भी मालीवाल ने सहानुभूति जताते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अब मालीवाल के साथ एम्स के बाहर घटी कथित घटना को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़ें- न्याय की उम्मीद में खेल मंत्रालय पहुंचे बजरंग पूनिया, पहलवानों ने की कुश्ती महासंघ को भंग करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget