एक्सप्लोरर

Delhi Education: दिल्ली में शिक्षा की खराब गुणवत्ता पर DCPCR का एक्शन, MCD को नोटिस भेज दिया जांच का आदेश

DCPCR Notice To MCD: (DCPCR ) ने एमसीडी से संचालित स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में बार-बार अफसल होने की जांच करने का आदेश भी दिया है.

Delhi News: दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR ) ने एमसीडी (MCD) के स्कूलों में शिक्षा की खराब गुणवत्ता को लेकर आज एमसीडी को नोटिस भेजा है. आयोग ने एमसीडी से संचालित स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में बार-बार अफसल होने की जांच करने का आदेश भी दिया है. डीसीपीसीआर ने नोटिस का जवाब देने के लिए एमसीडी को दो सप्ताह का समय दिया है. 

बता दें कि, एमसीडी के स्कूलों की खराब गुणवत्ता को लेकर डीसीपीसीआर अब एक्शन में है. इसके लिए एमसीडी (MCD) को नोटिस भेजा जा चुका है. एमसीडी को 19 सितंबर  तक नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है. इस मामले में डीसीपीसीआर के अध्यक्ष अनुराग कुंडू ने ट्वीट कर कहा “डीसीपीसीआर ने एमसीडी स्कूलों में शिक्षा की खराब गुणवत्ता के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं. एमसीडी स्कूलों के प्रदर्शन को पूरे भारत में नीचे से पांचवां स्थान दिया गया है.’’

खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल 

इस नोटिस में कहा गया है कि प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की है. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) 2021 के कक्षा तीन के परिणाम एमसीडी के स्कूलों में टीचिंग और लर्निंग की गुणवत्ता पर निराशाजनक तस्वीर पेश करते हैं. दिल्ली को भारत में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5 राज्यों में शामिल किया गया है. दिल्ली नगर निगम के कक्षा 3 के परिणाम भाषा, गणित और एनवायरमेंटल स्टडीज तीनों विषयों में राष्ट्रीय औसत से नीचे हैं. 

डीसीपीसीआर द्वारा जारी नोटिस में आगे कहा गया है कि यह खराब प्रदर्शन को साधारण नहीं माना जा सकता, क्योंकि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2017 में कक्षा 3 के लिए स्कोर 58 फीसद था. इसलिए आयोग ने दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी कर खराब प्रदर्शन को लेकर जवाब मांगा है. यह जवाब दो सप्ताह के अंदर 19 सितंबर तक देने का समय दिया गया है. 

ये भी पढ़ें:

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह के माता-पिता से मिले AAP सांसद राघव चड्ढा, बोले- नफरत उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती

Karnataka Heavy Rain: कर्नाटक में बारिश का कहर ! ट्रैक्टर से ऑफिस जाने को मजबूर IT कर्मचारी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अन्ना आंदोलन के 10 बड़े चेहरे अब कहां? केजरीवाल बने CM, सिसोदिया को जेल और योगेंद्र की राह जुदा!
अन्ना आंदोलन के 10 बड़े चेहरे अब कहां? केजरीवाल बने CM, तो सिसोदिया का जेल टूर!
CJP Protest LIVE: CJP प्रदर्शन के बीच देशभर में बवाल, कांग्रेस दफ्तर तक मार्च करने गए पटना में BJP के दो दर्जन समर्थक घायल
LIVE: CJP प्रदर्शन के बीच बवाल, कांग्रेस दफ्तर तक मार्च करने गए पटना में BJP के कई समर्थक घायल
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Jantar Mantar CJP Protest: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget