एक्सप्लोरर

Bilkis Bano Case : 'एक महिला होने के नाते महसूस कर सकती हूं बिलकिस बानो का दर्द' - तेलंगाना CM केसीआर की बेटी

Bilkis Bano Rape Case: बिलकिस बानो रेप केस में दोषियों की रिहाई पर गुजरात सरकार की हर जगह आलोचना हो रही है. इसी को लेकर अब तेलंगाना सीएम की बेटी कविता राव (Kavitha Rao) का बयान भी सामने आ गया है.

Kavitha Rao on Bilkis Bano case : बिलकिस बानो रेप केस में दोषियों की रिहाई पर इन दिनों जमकर राजनीति हो रही है. इसे लेकर अब तेलंगाना मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता राव (Kavitha Rao)का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि रेप और हत्या जैसे घृणित अपराध के दोषियों को आजादी के अमृत महोत्सव में छोड़ना इस पवित्र दिन को कलंकित करने वाला फैसला है. वह भी तब जबकि केंद्र सरकार ने खुद जून 2022 में केंद्र राज्य सरकारों को जो गाइडलाइन भेजी है, उसमें बलात्कारियों और आजीवन कारावास पाए दोषियों को क्षमादान के योग्य नहीं माना गया है. 

कविता राव ने आगे कहा कि पांच माह की गर्भवती बिलकिस बानो के बलात्कारियों और उसकी तीन साल की बच्ची के हत्यारों की सजा माफ कर गुजरात की बीजेपी सरकार ने अपराध करने वालों की सोच को बढ़ावा देने का काम किया है. ये कानून और न्याय की भावना के और मानवता के खिलाफ है.  

सरकार का ये कदम सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा - कविता 

उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते वह बिल्किस बानो के दर्द और भय को महसूस कर सकती हैं और जिस तरह से जेल से छूटकर आने पर बलात्कारियों और हत्यारों का सम्मान किया गया वह सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा है. इस खतरनाक परंपरा को शुरुआत में ही रोकना जरूरी है.  

कोई और निर्भया कांड न हो और कोई बिल्किस दर्द के इस चरम से न गुजरे और कानून पर सबका भरोसा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि यह शर्मनाक फैसला वापस लिया जाए. उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट से भी इस मसले पर स्वतः सज्ञान लेकर हस्तक्षेप करने की मांग करती हैं. 

क्या था पूरा मामला 

दरअसल, तीन मार्च 2002 को गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के दौरान दाहोद जिले के लिमखेड़ा तालुका के रंधिकपुर गांव में भीड़ ने बिलकिस बानो के परिवार पर हमला किया था. अभियोजन के अनुसार बिलकिस उस समय पांच महीने की गर्भवती थीं. उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था. इतना ही नहीं, उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें : 

Bilkis Bano Rape Case: सभी दोषियों की रिहाई पर बिलकिस बानो ने कहा, 'मैं हैरान हूं'

‘20 साल पुराना भयावह अतीत...’, दोषियों की रिहाई पर बोलीं बिलकिस बानो- बिना डर के चाहिए जीने का अधिकार

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget