एक्सप्लोरर

दत्तात्रेय होसबोले को क्यों चुना गया संघ का सरकार्यवाह, जानें- कौन होगा अगला संघ प्रमुख?

संघ प्रमुख मोहन भागवत के भरोसेमंद होने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीबी माने जाते हैं. हालांकि उनकी आरएसएस के सरकार्यवाह यानि संघ का महासचिव चुने जाने के पीछे सिर्फ़ संघ प्रमुख मोहन भागवत ही हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में 12 साल बाद बड़ा बदलाव हुआ है. आरएसएस के नए सरकार्यवाह (महासचिव) पद पर दत्तात्रेय होसबोले को सर्वसम्मति से चुना गया है. दत्तात्रेय होसबोले पिछले 12 साल से लगातार इस पद पर काम कर रहे सुरेश भैयाजी जोशी का स्थान लेंगे. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि दत्तात्रेय कैसे संघ के दूसरे सबसे ताकतवर पदाधिकारी बने. संघ ने क्यों उन्हें सरकारवाह यानी महासचिव पद पर चुना और अगला सरसंघचालक यानी संघ प्रमुख कौन होगा? इन सवालो के जवाब जानने के लिए पढ़ें ये पूरी रिपोर्ट.

दत्तात्रेय होसबोले पिछले 53 वर्षों से संघ के साथ जुड़े हुए हैं, संगठन कौशल, तीक्ष्ण बौद्धिक क्षमता के धनी दत्तात्रेय होसबोले विभिन्न पदों पर काम करते हुए पिछले एक दशक से आरएसएस के तीसरे सबसे ताक़तवर पद सह सरकारवाह पर काम कर रहे थे.

दरअसल संघ प्रमुख हर तीसरे साल प्रतिनिधि सभा की बैठक में अपनी नई टीम का चुनाव करते हैं. इसमें एक पद संघ के सरकारवाह यानी महासचिव का चुनाव होता है. आम तौर पर सर्व सहमति के आधार पर प्रतिनिधसभा की बैठक में पहले से तय नाम का प्रस्ताव होता है और मौजूद सदस्यों की आम सहमति से चुनाव कर लिया जाता है.

अग़र प्रतिनिधि सभा की बैठक में कोई स्वयं सेवक किसी और के नाम का प्रस्ताव रख दे तो फिर वोटिंग के ज़रिए सरकार्यवाह के नाम का चुनाव होता है. दत्तात्रेय होसबोले अब निवर्तमान सरकार्यवाह भैया जी जोशी का स्थान लेंगे.

भैयाओं जोशी का स्वास्थ काफ़ी समय से ठीक नहीं चल रहा है. उन्हें रोज़मर्रा के कामकाज करने में भी काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा था इसलिए संघ प्रमुख ने भैया जी जोशी के स्थान पर दत्तात्रेय होसबोले को अपना नया सरकार्यवाह निर्वाचित करवाया है.

अब सवाल ये भी पूछा जा रहा है कि क्या दत्तात्रेय होसबोले संघ के दूसरे सबसे ताक़तवर पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं तो क्या वे अगले सर संघचालक या संघ प्रमुख होगे क्या वे भविष्य में मोहन भागवत की जगह ले सकते हैं. तो इसका जवाब है आरएसएस की परम्परा के मुताबिक़ अगला सर संघचालक या संघ प्रमुख कौन होगा वो वर्तमान संघ प्रमुख ही तय करते हैं.

परंपरा के मुताबिक़ संघ प्रमुख, अगले सरसंघ चालक का नाम एक जगह पर लिखा कर लिफ़ाफ़े में सीलबंद कर रख देते हैं, ये लिफ़ाफ़ा उनकी मृत्यु के उपरांत खोला जाता हैं और जिसका नाम लिखा होता है वो अगला संघ प्रमुख नियुक्त हो जाता हैं.

सिर्फ़ बीमारी या असाधारण परिस्थितियों में ही सर संघचालक अपने जीवित रहते हुए संघ प्रमुख का पद छोड़ कर नए संघ प्रमुख का नाम का एलान करते हैं, जैसा कि वर्ष 2009 में तत्कालीन संघ प्रमुख केसी सुदर्शन ने अपनी कुर्सी ख़राब सेहत के चलते छोड़ दी थी और मोहन भागवत को नया संघ प्रमुख मनोनीत किया था.

इसलिए मोहन भागवत के बाद अगला संघ प्रमुख कौन होगा ये अभी नहीं कहा जा सकता है, नव निर्वाचित दत्तात्रेय होसबोले काफ़ी तेज तर्रार और संघ प्रमुख मोहन भागवत की तरह प्रयोगवादी माने जाते हैं और ये कहा जा सकता है कि आने वाले समय में संघ में काफ़ी नए प्रयोग देखने को मिल सकते हैं.

RSS में 12 साल बाद बड़ा बदलाव, जानिए कौन हैं संघ के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget