एक्सप्लोरर

'गाली देने वाले संसद के अंदर, सवाल पूछने वाले बाहर', सस्पेंशन के मुद्दे पर दानिश अली ने याद दिलाई बिधूड़ी की 'बदजुबानी'

Danish Ali-Ramesh Bidhuri: दानिश अली ने कहा है कि बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वह अभी भी संसद के भीतर ही हैं.

Jagdeep Dhankhar News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने के मामले को लेकर राजनीति पूरे जोर-शोर से चल रही है. बीजेपी ने इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरना शुरू कर दिया है. इस बीच बसपा के पूर्व नेता और लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने खुद को गाली दिए जाने का मुद्दा भी उठा दिया है. उन्होंने कहा है कि गाली देने वाले संसद के अंदर बैठे हुए हैं और सवाल पूछने वाले बाहर. उनका इशारा बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर था. 

दरअसल, इस साल सितंबर में संसद सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को सदन में अपशब्द कहे थे. उन्होंने बसपा के पूर्व नेता को गालियां भी दी थीं. इसे लेकर काफी बवाल मचा था. दानिश अली ने बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी. हालांकि, संसद में तो बिधूड़ी के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई नहीं हुई, मगर बीजेपी ने जरूर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सवाल पूछा था. ऐसे में एक बार फिर से ये मुद्दा उठाया गया है. 

पीएम मुझे भी एक फोन कर लेते: दानिश अली

एक निजी चैनल से बात करते हुए दानिश अली ने कहा, 'देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज (20 दिसंबर) जब अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे थे, तो मेरे जख्म फिर से ताजा हो गए. मुझे आज पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर उपराष्ट्रपति से बात की है.' उन्होंने कहा, 'मैं भी उस सदन का सदस्य हूं, जिसके नेता प्रधानमंत्री मोदी हैं. कम के कम हमें भी एक फोन कर लेते, दो लाइन की एक चिट्ठी लिखकर भेज देते. कम से कम मेरे साथ हुई घटना का निंदा कर देते. वह ये भी कह सकते थे कि इस घटना ने लोकतंत्र के मंदिर को शर्मसार किया है.'

गाली देने वाले सदन के अंदर, सवाल पूछने वाले बाहर: दानिश अली

बसपा के पूर्व नेता ने कहा, 'बीजेपी मेरे साथ हुई बदसलूकी की निंदा करने के बजाय अपने सांसद रमेश बिधूड़ी को बचाने में लग गई.  देश के प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि वह ऐसा भेदभाव क्यों कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'बीजेपी ही ये बात बता पाएगी कि गाली देने वाले संसद के अंदर बैठेंगे और सवाल पूछने वाले को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. अपने पास पर घुसपैठियों को सदन में लाने वाले बीजेपी के सांसद अंदर बैठेंगे और उस पर अगर विपक्ष के सांसद सवाल पूछेंगे, तो उन्हें निलंबित कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा.'

लोकसभा सांसद ने कहा, 'इस तरीके से लोकतंत्र और देश नहीं चलता है. अगर आपको इस तरह से देश चलाना था, तो बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई थी. वहां पर ही सबकुछ तय कर लेना था. 141 सांसदों को निलंबित कराने की क्या जरूरत थी.' दानिश अली उन 141 सांसदों में शामिल हैं, जिन्हें सदन में हंगामा खड़ा करने और सही तरीके से व्यवहार नहीं करने पर निलंबित किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha से सस्पेंड हुए दानिश अली तो छलका दर्द, पूछा- जब मुझे गालियां दी गईं तब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'INDIA गठबंधन को जवाब देना होगा', चढ़ावा चोरी और पेलेट गन पर फायर हुए खरगे
'INDIA गठबंधन को जवाब देना होगा', चढ़ावा चोरी और पेलेट गन पर फायर हुए खरगे
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला
बाढ़ पीड़ितों को मिलेंगे 75000 रुपए, असम सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget