एक्सप्लोरर

दलित हिंसा में सिर्फ MP में गई 7 लोगों की जान, यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर- गाजियाबाद में स्कूल कॉलेज बंद

ग्वालियर के पांच थाना क्षेत्र में और डबरा के दो थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है. ग्वालियर में पैरामिलिटरी फोर्स बुलाई गई है और सेना को अलर्ट किया गया है.

नई दिल्ली: दलितों के आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा हिंसा मध्य प्रदेश में हुई है. यहां सात लोगों की मौत हुई है. ग्वालियर, भिंड और मुरैना सबसे ज्यादा हिंसा प्रभावित इलाके रहे. ग्वालियर और भिंड में तीन-तीन लोगों की मौत हुई. वहीं, मुरैना में एक शख्स की मौत हुई. हालांकि अब यहां शांति है, लेकिन एहतियातन कई इलाकों में कर्फ्यू लगा है और स्कूल कॉलेज बंद हैं.

ग्वालियर में बुलाई गई पैरामिलिटरी फोर्स

ग्वालियर के पांच थाना क्षेत्र में और डबरा के दो थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है. ग्वालियर में पैरामिलिटरी फोर्स बुलाई गई है और सेना को अलर्ट किया गया है.

केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने पूछा-  सिंधिया के प्रभाव वाले इलाके में क्यों हुई हिंसा?

दलित के भारत बंद में हुई हिंसा के बाद केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने पूछा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले इलाके भिंड-मुरैना-ग्वालियर में ही क्यों हुई हिंसा? गहलोत ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना की वजह से भारत बंद बुलाया गया था.

दलितों के आंदोलन से जल उठा देश: हिंसा से 9 लोगों की मौत, गृह मंत्रालय ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद

उत्तर प्रदेश में हिंसा के बाद आज एहतियातन कई जगहों पर आज स्कूल कॉलेज बंद रखे गए हैं. यूपी के मेरठ में सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. मेरठ में सिर्फ परीक्षाएं हो सकेंगी. गाजियाबाद में भी आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. मुज़फ्फरनगर में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे लेकिन जहां जहां परीक्षा वो कॉलेज खुलेंगे.

मथुरा और आगरा के सभी जिलों में क्लास एक से आठ तक स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, मैनपुरी ज़िले के भी सभी स्कूल बंद रहेंगे.

भारत बंद के दौरान एंबुलेंस रोकी, कई की मौत

दलित हिंसा की वजह से यूपी के बिजनौर में एक शख्स की और बिहार के वैशाली में एक बच्चे की मौत हो गई. अगर भारत बंद के दौरान एंबुलेंस को नहीं रोका जाता और रास्ते बंद नहीं रहते तो शायद इनकी जान बचाई जा सकती थी.

यूपी के बिजनौर में लोकमन सिंह नाम के शख्स को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. एंबुलेंस के लिए रास्ता नहीं मिला जिससे लोकमन सिंह की मौत हो गई. पत्नी बिमला का कहना है कि जाम ने उनके पति की जान ले ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
PM मोदी ने कॉमनवेल्थ चैंपियंस से की मुलाकात, सफलता के लिए की सराहना
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget