एक्सप्लोरर

रेप के आरोपी दाती महाराज ने पेशी के लिए पुलिस से मांगी दो दिन की मोहलत

दाती महाराज के दो ऐसे वीडियो सामने आए हैं, दरअसल 9 जून को जारी किए गए वीडियो में दाती अपने अनुयायियों को अगली दिन शनि धाम आने को बोल रहा है. लेकिन अगले दिन दाती खुद गायब हो जाता है.

नई दिल्ली: रेप का आरोप झेल रहे मदन राजस्थानी उर्फ दाती महाराज ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए बुधवार तक का समय मांगा है. हालांकि वह आज भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो सकता है. क्राइम ब्रांच ने कल दाती महाराज को पेश होने के बुलाया था. लेकिन वह पहुंचा नहीं. दाती महाराज ने अपने वकील को पुलिस के पास भेजा और बुधवार तक का वक्त मांगा, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने दाती महाराज को बुधवार तक का समय दिया है. अगर बुधवार तक दाती महाराज पेश नहीं होता है तो उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच गैर जमानती वारंट जारी करवा सकती है. शनि शिला की विश्वसनीयता पर उठे सवाल जैसे-जैसे कानून का शिकंजा कस रहा है, दाती महाराज के राज खुलते जा रहे हैं. साल 1992 से दाती के साथ काम कर चुके बंशीलाल मेवाड़ा ने बड़ा खुलासा किया है. इस खुलासे के बाद से दाती के पाली स्थित शनि धाम आश्रम में लगी शिला की विश्वसनीयता पर ही सवाल उठने लगे हैं. बंशीलाल मेवाड़ा ने कहा है, ‘’एक डॉ दारीवाले थे, जिनकी ग्रेनाइट की फेक्ट्री थी. ये पत्थर दाती महाराज ने उनकी फेक्ट्री से 21 हजार रूपए में खरीदा था.’’ उन्होंने आगे बताया कि दाती महाराज को जाप करने भी नहीं आते हैं. ये जाप करने के लिए मथुरा-वृंदावन से पंडित बुलाता था. दाती ने जारी किए दो वीडियो अब दाती महाराज के दो ऐसे वीडियो सामने आए हैं, दरअसल 9 जून को जारी किए गए वीडियो में दाती अपने अनुयायियों को अगली दिन शनि धाम आने को बोल रहा है. लेकिन अगले दिन दाती खुद गायब हो जाता है और फिर दूसरा वीडियो जारी करता है. जिससे ये सवाल उठने लगा है कि रेप केस के बारे में दाती को पहले से अंदेशा होने लगा था, जिसके बाद वो अपने कार्यक्रमों में बदलाव करने लगा था. दाती महाराज पर लगा चढ़ावे का तेल बेचने का आरोप दाती महाराज पर चढ़ावे का तेल भी बेचने का आरोप लग रहा है. इसके पाली के खेतवास के शनि धाम में एक ऐसे टैंक के बारे में पता चला है, जहां सारा तेल इकठ्ठा किया जाता था. दरअसल शनि शिला पर भक्त सरसों का तेल चढाते थे, लेकिन तेल कहीं बाहर गिरता नजर नहीं आता. पड़ताल में पता चला कि शनि शिला के बगल में ही टैंक है. पुराने भक्तों ने आरोप लगाया है कि ये तेल बाजार में बेच दिया जाता था. क्या है मामला? दाती महाराज दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर का संस्थापक है. 25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जिस लड़की ने आरोप लगाया है वो माता-पिता की मौत के बाद सात साल की उम्र से दाती महाराज के पास रह रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
'हम बहुत जल्द लाएंगे UCC', CM शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, बोले- एक देश, एक कानून
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget