एक्सप्लोरर

रेप के आरोपी दाती महाराज ने पेश होने के लिए परसों तक का वक्त मांगा, पुलिस ने भी दी इजाजत

दाती महाराज दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर का संस्थापक है. 25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है.

नई दिल्ली: शनि धाम का संस्थापक और अपनी ही शिष्या के रेप का आरोपी मदन राजस्थानी उर्फ दाती महाराज को आज सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना था. लेकिन वह नहीं आया. दाती महाराज ने पुलिस से पेश होने के लिए परसों तक का वक्त मांगा, पुलिस ने भी इजाजत दे दी है. दाती महाराज फिलहाल फरार है.  क्राइम ब्रांच के पास सवालों की लंबी फेहरिस्त है जो दाती महाराज के पेश होने पर पूछे जाएंगे. पीड़िता और पिता को लेकर पाली आश्रम पहुंची थी क्राइम ब्रांच आज अगर दाती महाराज पेश नहीं होता है तो क्राइम ब्रांच अपना अगला प्लान ऑफ एक्शन तय करेगी. शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम पीड़िता और उसके पिता के साथ पाली स्थित आश्रम में पहुंची थी. तीन घंटे की तलाशी के बाद पुलिस की टीम दिल्ली वापस रवाना हो गई थी. इसी तलाशी के दौरान पीड़िता ने उस जगह को भी दिखाया, जहां कथित तौर पर उसके साथ वारदात हुई थी. पुलिस ने आश्रम से कुछ सामान भी बरामद किया था, इसके अलावा आश्रम के अंदर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की थी. कथित ऑडियो क्लिप से दाती ने की शांति बनाए रखने की अपील वहीं, दाती महाराज की आवाज वाली एक कथित ऑडियो क्लिप से दाती शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है. इस ऑडियो क्लिप में  कानून का सम्मान करने की बात करते-करते दाती एससी-एसटी शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है. ऑडियो में वह कोई धरना प्रदर्शन न करने, न्याय व्यवस्था में भरोसा, दूध का दूध और पानी का पानी होने और एससी/एसटी की बात कर रहा है. लेकिन सवाल ये है कि जब पाली में इस तरह का कोई माहौल ही नहीं तो वो ऐसा क्यों बोल रहा है? क्या दाती महाराज अपने भक्तों की भावनाओं को उकसा कर उन्हें भड़काने की कोशिश कर रहा है? दाती महाराज पर लगा चढ़ावे का तेल बेचने का आरोप दाती महाराज पर चढ़ावे का तेल भी बेचने का आरोप लग रहा है. इसके पाली के खेतवास के शनि धाम में एक ऐसे टैंक के बारे में पता चला है, जहां सारा तेल इकठ्ठा किया जाता था. दरअसल शनि शिला पर भक्त सरसों का तेल चढाते थे, लेकिन तेल कहीं बाहर गिरता नजर नहीं आता. पड़ताल में पता चला कि शनि शिला के बगल में ही टैंक है. पुराने भक्तों ने आरोप लगाया है कि ये तेल बाजार में बेच दिया जाता था. क्या है मामला? दाती महाराज दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बने मशहूर शनिधाम मंदिर का संस्थापक है. 25 साल की लड़की ने दाती महाराज पर रेप का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि दो साल पहले दाती महाराज ने उसके साथ मंदिर के अंदर ही रेप की वारदात को अंजाम दिया था. जिस लड़की ने आरोप लगाया है वो माता-पिता की मौत के बाद सात साल की उम्र से दाती महाराज के पास रह रही थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget