एक्सप्लोरर

चक्रवाती तूफान ओक्खी और तेज, तमिलनाडु और केरल में कई लोग लापता

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह यहां बुलेटिन जारी कर कहा, ‘‘ओक्खी चक्रवात तेज होकर तीव्र चक्रवात में बदल गया है. अगले 24 घंटे के दौरान इसके लक्षद्वीप के पार करने की संभावना है.

चेन्नई: ओक्खी चक्रवात और अधिक तेज होकर जबरदस्त चक्रवाती तूफान में बदल गया और यह शुक्रवार को अरब सागर की तरफ चला गया है. दूसरी तरफ नौसेना ने आठ मछुआरों को इसमें पड़ने से बचा लिया है और लापता 30 अन्य मछुआरों की गहन तलाश और तेज कर दी गयी है. तमिलनाडु और केरल के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश जारी है. इस बारिश के कारण कल तमिलनाडु और केरल में चार चार लोगों की मौत हो गयी थी. एक नाव पर सवार चार लोग लापता रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि केरल के 13 नावों पर सवार 38 लोग जबिक तमिलनाडु में एक नाव पर सवार चार लोग लापता हैं. नौसेना के विमान ने इनमें से आठ लोगों को बचा लिया है. मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के कन्याकुमारी, तूतीकोरीन और तिरूनेलवेली जिलों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई. बहरहाल, चक्रवात का खतरा थोडा कम हो गया है और अरब सागर की तरफ चला गया है. ओक्खी चक्रवात तेज होकर तीव्र चक्रवात में बदला भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह यहां बुलेटिन जारी कर कहा, ‘‘ओक्खी चक्रवात तेज होकर तीव्र चक्रवात में बदल गया है. यह 110 किलोमीटर पूर्वोत्तर में मिनिकोय द्वीप में स्थित है और अगले 24 घंटे के दौरान इसके लक्षद्वीप के पार करने की संभावना है. हवा की गति 110 से 120 किलोमीटर तक पहुंच रही है और लक्षद्वीप के आसपास अगले 24 घंटों में इसके 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में अधिकतर स्थानो पर तेज से बहुत तेज बारिश होने और लक्षद्वीप में जबरदस्त बारिश होने की संभावना जतायी है. स्कूल कालेजों में छुट्टी की घोषणा दक्षिण तमिलनाडु में बारिश के कारण आम जनजीवन लगातार प्रभावित हुआ है. कन्याकुमारी सहित पांच जिलों के स्कूल कालेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है. इससे पहले केरल और तमिलनाडु में बारिश और चक्रवाती तूफान के कारण लापता हुए मछुआरों की तलाश आज सुबह दोबारा शुरू की गयी. इस काम के लिए नौसेना ने गोताखोरों के साथ डोर्नियर तथा एडवासं लाइट हेलीकाप्टर तैनात किया है. एक डोर्नियर और एक एडवासं लाइट हेलीकाप्टर तैनात पुलिस ने बताया कि कन्याकुमारी जिले के पांच मछुआरे दो दिन पहले समुद्र से बचाये जाने के बावजूद लौट कर नहीं आए हैं. दक्षिणी नौवहन कमान के प्रवक्ता कमांडर सुधीर वारियर ने प्रेट्र को बताया कि नौसेना ने शुक्रवार सुबह गोताखोरों के साथ एक डोर्नियर, एक एडवासं लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच ) को तैनात किया है. नौसेना ने गुरुवार को इस तलाशी अभयान में हेलीकाप्टर भेजा था. वापस नहीं लौटे हैं कई मछुआरों जब यह खबर आयी कि कई मछुआरों को समुद्र से बाहर निकाल लिया गया है लेकिन वह अभी तक वापस नहीं लौटे हैं, इसके बाद नौसेना ने दक्षिण केरल के तटों पर कल पांच जहाज भेजे थे. राहत पदार्थों के साथ दो जहाज मानवीय सहायता के लिए लक्षद्वीप में खड़ा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
PFI पर NIA ने कसा शिकंजा! 21 आरोपियों पर कोर्ट ने तय किए गंभीर आरोप, 29 जुलाई से शुरू होगी अहम सुनवाई
दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget