एक्सप्लोरर

कहर बरसाने आ रहा चक्रवात फेंगल! IMD ने जारी किया भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Fengal Cyclone: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपेट, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, कडालोर जिलों और पुडुचेरी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (29 नवंबर 2024) को जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव ने शुक्रवार दोपहर चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है. इस तूफान का नाम 'फेंगल' रखा गया है. यह तूफान 30 नवम्बर को दोपहर के करीब पुडुचेरी के पास लैंडफॉल कर सकता है, जिसमें हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक पहुँचने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का केंद्र वर्तमान में त्रिंकोमाली से करीब 330 किमी उत्तर-पूर्व, नागपट्टिनम से 240 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, पुडुचेरी से 230 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से 240 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है.

IMD ने बताया, "यह तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ते हुए 30 नवम्बर को दोपहर के समय उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के बीच कराइकल और महाबलीपुरम के पास लैंडफॉल करेगा. इसके साथ हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा और कभी-कभी 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है."

प्रभावित क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपेट, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, कडालोर जिलों और पुडुचेरी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है. इसके अलावा, रानीपेट, तिरुवन्नमलई, वेल्लोर, पेरम्बलुर, अरियालुर, तंजावुर, तिरुवरूर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम जिलों और कराईकल क्षेत्र में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टियां और सुरक्षा अलर्ट

पुडुचेरी सरकार ने घोषणा की है कि 29 और 30 नवम्बर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. मौसम विभाग ने समुद्र में हलचल बढ़ने का अलर्ट जारी किया है और मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी है.

तटीय अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे लैंडफॉल के नजदीक सुरक्षा उपायों को लेकर उच्च सतर्कता बरतें. पूर्वी नौसैनिक कमान ने तमिलनाडु और पुडुचेरी नौसैनिक क्षेत्र मुख्यालय के सहयोग से चक्रवात के संभावित प्रभावों को कम करने के लिए आपदा प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है. अधिकारियों ने निचले इलाकों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:

'ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले लौटो, नहीं तो...', अमेरिकी विश्वविद्यालयों की छात्रों को चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
Xप्लेन: व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
व्हाइट हाउस की रिपोर्ट में भारत का नाम क्यों? ट्रांसशिपमेंट विवाद का क्या असर पड़ेगा
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget