एक्सप्लोरर

पुरी तट से टकराया चक्रवात फोनी, मचा सकता है तांडव, 10 प्वाइंट्स में जानिए सबकुछ

बचाव कार्य जारी है, राहत आयुक्त और जिला कलेक्टर राहत कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं. भुवनेश्वर में राहत सामग्री के साथ ट्रक तैयार हैं. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं.

भुवनेश्वर: चक्रवाती तूफान फोनी ने ओडिशा में दस्तक दे दिया है. वहां 175 किलो मीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है. तूफान पूरी तरह से 1 घंटे में पहुंच जाएगा. 'फोनी' के पूर्वी तट की ओर मुड़ने के कारण तटीय इलाकों के निचले क्षेत्रों से आठ लाख लोगों को निकालने के लिए बुधवार को एक व्यापक अभियान शुरू किया गया जो अब तक जारी है. आइए फोना तूफान के बारे में जानते हैं 10 प्वाइंट्स में सभी कुछ

1- चक्रवाती तूफान फोनी पुरी तट से टकरा गया है. पुरी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. नौसेना ने राहत के लिए अपने पोत और कर्मियों को तैनात कर दिया है. साथ ही समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है.

2-गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एहतियात के तौर पर और स्थिति से निटपने की तैयारी के तौर पर उठाये गये कदमों की जानकारी दी गयी. इनमें पर्याप्त साधनों की व्यवस्था, एनडीआरएफ और सशस्त्र बलों की टीमों की तैनाती,पेयजल की आपूर्ति का इंतजाम, बिजली और दूरसंचार सेवाओं के अस्तव्यस्त हो जाने पर उन्हें बहाल करने के लिए की गयी तैयारी आदि शामिल हैं.

3-भुवनेश्वर से मध्यरात्रि से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. कोलकाता हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात 9.30 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगा. कोलकाता की 200 से अधिक उड़ानें रद्द रहेंगी.

4- गृह मंत्रालय ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और जिस किसी को भी चक्रवात फानी के दौरान किसी भी तरह की सहायता या अपडेट की आवश्यकता है, वह हेल्पलाइन नंबर 1938 पर कॉल कर सकता है.

5- ओडिशा सरकार ने पिछले 24 घंटों में कम से कम 8 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है और जनता से घर के अंदर रहने की अपील की है. तटीय जिलों के निचले और चपेट में आने वाले क्षेत्रों के लोगों को 880 चक्रवात केंद्रों, स्कूल और कॉलेज की इमारतें और अन्य ठिकानों जैसे सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. ओडिशा के कम से कम 14 जिले- पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा,बालासोर, भद्रक, गंजम, खुर्दा, जाजपुर, नयागढ़, कटक, गजपति, मयूरभंज, ढेंकानाल और क्योंझर के चक्रवात की चपेट में आने की संभावना है. साथ ही आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चक्रवात का प्रभाव पड़ने की संभावना है.

6- गुरुवार रात गोपालपुर, पुरी, भुवनेश्वर, पारादीप, चंदबली, बालासोर, कलिंगपटनम में तेज हवाएं चलीं और रात भर तेज बारिश भी हुई. आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश हुई.

7- बचाव कार्य जारी है, राहत आयुक्त और जिला कलेक्टर राहत कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं. भुवनेश्वर में राहत सामग्री के साथ ट्रक तैयार हैं. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. फोनी से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 81 टीमों को तैनात किया गया है. इन टीमों में चार हजार से अधिक विशिष्ट कर्मी शामिल हैं. चक्रवात के ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को प्रभावित करने की संभावना है. ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में लगभग 50 टीम पहले से ही तैनात है जबकि अन्य 31 टीमों को तैयार रखा गया है. ओडिशा में पुरी के आस-पास अत्याधुनिक साजो सामान से लैस 28 टीमों को तैनात किया गया है. इसी तरह आंध्र प्रदेश में 12 टीमों और पश्चिम बंगाल में छह टीमों को तैनात किया गया है. बाकी टीमों, जिनमें से प्रत्येक में लगभग 50 कर्मचारी शामिल हैं, उन्हें इन राज्यों में तैयार रखा गया है.

8-चक्रवाती तूफान के मद्दनेजर उत्तर प्रदेश के किसनों को सलाह दी गई है कि फसलों को नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाजों को सुरक्षित जगहों पर रखें जहां आंधी-पानी को असर न हो सकें. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि यूपी में फोनी तूफान के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी चल सकती है. बिहार में भी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने का अनुमान लगाया गया है. उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु, सिक्किम और पुडुचेरी में हवा की रफ्तार यूपी, बिहार की तुलना में थोड़ी कम होगी. मौसम पुर्वानुमान में तेज हवा के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है.

9- तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली विभाग ने लोगों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है. 12,000 पोल, 50 क्रेन, 40 पोल ड्रिलिंग मशीन, 40 जनरेटर, 2,000 ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण प्रभावित क्षेत्रों में भेजे गए हैं.

10-इस खतरनाक चक्रवाती तूफान फोनी के बारे में आप जरूर जानना चाहते होंगे. आखिर इसको फोनी नाम क्यों दिया गया और इस शब्द का मतलब क्या है और यह नाम इस तूफान को दिया किस देश ने है? हम आपको इन सवालों के जवाब दे रहे हैं. दरअसल फोनी तूफान उत्तर हिंद महासागर में उठ रहा है. ऐसे में इसका नाम रखने की जिम्मेदारी इस क्षेत्र में आनेवाले देशों की थी. जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है. फोनी को उसका नाम बांग्लादेश द्वारा ही मिला है. फोनी का मतलब सांप होता है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget