एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy: टाइम, लोकेशन और क्या होंगे संभावित नुकसान...चक्रवात बिपरजॉय को लेकर मौसम विभाग ने दिया ताजा अपडेट

Cyclone Biparjoy: मौसम विभाग की ओर से चक्रवात बिपारजॉय को लेकर लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. वहीं 15 जून को इसका विकराल रुप सामने आने वाला है.

Cyclone Biparjoy: अरब सागर से उठ रहे चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. यह तूफान अति प्रचंड रूप ले सकता है जिसका अलर्ट लगातार मौसम विभाग दे रहा है. इस तूफान को लेकर हाई लेवल मीटिंग हो चुकी है और इस पर प्रधानमंत्री खुद नजर रखे हुए है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव सौराष्ट्र कच्छ को होगा, गुजरात के 8 जिले ऐसे हैं जो इस वक्त हाई अलर्ट पर हैं.

मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने मंगलवार (13 जून) को इस तूफान के बारे में कुछ अहम जानकारियां दी हैं. जिसके मुताबिक 15 जून को शाम के वक्त यह हिट करेगा. कच्छ पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव होगा, 15 जून को तट के पास इसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे की होगी. फिलहाल, अरब सागर से यह तूफान 8 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. 

आज से हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी
चक्रवाती तूफान 13 जून की मध्यरात्रि तक लगभग उत्तर दिशा की ओर बढ़ने, तत्पश्चात उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की ओर बढेगा. यह देवभूमि द्वारका से 290 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 320 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, जखाऊ बंदरगाह से 320 किमी दक्षिणपश्चिम, नलिया से 330 किमी दक्षिणपश्चिम और कराची (पाकिस्तान) से 440 किमी दक्षिण में स्थित था.    

चक्रवात बिपारजॉय के मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र-कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों को पार करने की उम्मीद है. आज से तट से लगे इलाकों में हवा की गति बढ़ गई है. सौराष्ट्र-कच्छ कॉस्ट में भी आज से हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी, जो कि 50- 60 किमी प्रति घंटे होगी. कल यानी 14 जून को इसकी गति 85 किमी प्रतिघंटे की होगी. 

नुकसान को लेकर अलर्ट
इस प्रचंड तूफान को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से तटीय इलाकों में नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है. जिस गति का यह तूफान हो सकता है उस हिसाब से पेड़ गिर सकते है, कच्चे मकान गिर सकते है, टीन के मकानो को नुकसान, टेलीकॉम और रेलवे का काम भी प्रभावित हो सकता है. मोरबी, द्वारका, जामनगर, राजकोट, पोरबंदर मे भारी बारिश और 15 जून को अत्यधिक भारी वर्षा के अनुमान है. जिसके कारण लो लाइन वाले इलाकों में फ्लड भी हो सकता है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, गिर फारेस्ट, सोमनाथ मंदिर और बहुत सारे टूरिस्ट स्पॉट पर नजर रखनी होगी. और खासतौर से मछुआरों के लिए अलर्ट दिया गया है सभी को तट से दूर रहने के लिए कहा गया. सरकार इसको लेकर समीक्षा बैठक कर चुकी है. एनडीआरएफ इस तूफान से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी में है. तूफान के कारण विजिबिलिटी में भी कमी आ सकती है क्योंकि तेज हवाओ से साल्ट स्प्रे होगा जिनसे विजिबिलिटी में कमी आएगा.

ये भी पढ़ें- 'जनता का निजी डेटा सुरक्षित नहीं', वैक्सीन डेटा लीक मामले पर खरगे बोले- मोदी सरकार को न राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई मतलब, न ही...

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget