एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy: डरा रहा बिपरजॉय, मुंबई से केरल तक समंदर में उठीं तूफानी लहरें, पीएम मोदी ने बुलाई बैठक

Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय रविवार को गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदलने के बाद भारत की ओर बढ़ रहा है. गुजरात में येलो अलर्ट को बढ़ाकर ऑरेंज कर दिया गया है.

Cyclone Biparjoy: चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय ने भारत के पश्चिमी तट पर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मुंबई से लेकर केरल तक तट पर तेज हवाएं चल रही हैं. समुद्र के बीच से ऊंची लहरें उठकर किनारे से टकरा रही हैं.  तूफान की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार (12 जून) को एक बजे बैठक बुलाई है, जिसमें वे तैयारियों की समीक्षा करेंगे. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है.

बिपरजॉय रविवार को गंभीर चक्रवातीय तूफान में बदल गया था. यह तेजी से भारत के तट की ओर बढ़ रहा है. हालांकि, इसके 15 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था लेकिन अभी से ही इसका असर दिखने लगा है. मुंबई में तेज हवाओं के चलते फ्लाइट के संचालन में बाधा आई है.

गुजरात में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में चेतावनी की स्थिति में बदलाव करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित कर दिया है. पहले यहां येलो अलर्ट घोषित किया गया था. 15 जून की दोपहर तक बिपरजॉय तूफान के मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच से गुजरने की संभावना है. 

चक्रवात की चेतावनी के बीच, गुजरात के कच्छ में निचले तटीय इलाकों से लोगों को हटाकर अस्थायी शेल्टर में भेजा जा रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई ने दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी के हवाले से बताया कि रविवार (11 जून) को छह जहाजों ने बंदरगाह छोड़ दिया है और सोमवार को 11 और प्रस्थान करेंगे. बंदरगाह के अधिकारियों और जहाज मालिकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.

मुंबई में फ्लाइट रोकी गईं

खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के संचालन में दिक्कतें आई हैं. रविवार देर रात कई फ्लाइट देरी से उड़ीं, जबकि कई को रद्द करना पड़ा. एयर इंडिया ने ट्वीट कर बताया कि खराब मौसम की स्थिति और मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 09/27 के अस्थायी रूप से बंद होने के चलते हमारी कुछ उड़ानें विलंबित और रद्द हो गई हैं. हमें अपने मेहमानों को हुई असुविधा के लिए खेद है.

यह भी पढ़ें

Cyclone Biparjoy: तीन दिन पहले ही दिखने लगा तूफान का रौद्र रूप, मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें, गुजरात में IMD का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget