एक्सप्लोरर

Asani Cyclone: चक्रवात 'असानी' पड़ा कमजोर, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश की संभावना

Asani Cyclone: आईएमडी के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान सिस्टम सेंटर और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास 45 से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

Cyclone Asani Update: मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान 'असानी' कमजोर पड़ता जा रहा है. बुधवार रात को इस चक्रवाती तूफान ने आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में दस्तक दी थी. विभाग के अनुसार, चक्रवात कमजोर पड़ रहा है और एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो हो रहा है. हालांकि अभी भी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. साथ ही आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. 
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD  के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश में'असानी' गहरे दबाव के साथ छह घंटों से स्थिर रहा और उसके बाद कमजोर होता गया. वहीं आज सुबह काकीनाडा-उप्पाडा बीच रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई क्योंकि तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार तूफान बुधवार को दोपहर 11.30 बजे आंध्र के मछलीपट्टनम के पश्चिम के करीब था और अभी भी उसी क्षेत्र के आसपास मंडराने की संभावना है. साथ ही ये गुरुवार तक निम्न-दबाव क्षेत्र में कमजोर होता जाएगा.

इन इलाकों में चलेंगी तेज हवाएं
आईएमडी के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान सिस्टम सेंटर और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास 45 से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं आंध्र प्रदेश के कृष्णा, पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी के यनम में 45-55 किमी प्रति घंटे से लेकर 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. साथ ही इस अवधि के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के जिलों में 40 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. आईएमडी कहा कि इसी तरह, अगले 12 घंटों के दौरान ओडिशा तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

आंध्र प्रदेश के सीएम ने की वित्तीय सहायता की घोषणा
बता दें कि, बीते दिन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने असानी चक्रवात से प्रभावित जिलों को लेकर कलेक्टरों, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की थी. बैठक के बाद कृष्णा जिला में कलेक्टर रंजीत बाशा, एसपी सिद्धार्थ कौशल और संयुक्त कलेक्टर महेश कुमार ने राष्ट्रीय आपदा राहत टीमों के साथ चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. सीएम ने राहत शिविरों को छोड़ने के बाद घर जाते समय प्रति व्यक्ति 1000 रुपये और प्रति परिवार कम से कम 2000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
'धर्मेंद्र प्रधान केवल...', गौरव गोगोई ने शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा
Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget