एक्सप्लोरर

चक्रवाती तूफान 'आसनी' से निपटने के लिए तैयारियां जारी, जानिए किन किन राज्यों में बरपा सकता है कहर

तूफान ‘आसनी’ (Cyclone Asani) के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट तक पहुंचने को लेकर प्रशासन स्थिति से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्था कर रहा है. निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है

साल 2022 के पहले चक्रवाती तूफान 'आसनी' को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बन गया है. मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर बेहद ही भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. निकोबार द्वीप समूह में  अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई जा रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग बुलेटिन के मुताबिक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है और 20 मार्च को एक दबाव और 21 मार्च के आसपास चक्रवाती तूफान आसनी में तेज होने की संभावना है. IMD ने कहा है कि सोमवार को ये दबाव क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है.

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 20 मार्च को अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है. चक्रवाती तूफान की वजह से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की आशंका काफी बढ़ गई है. आईएमडी ने शनिवार को अपने बुलेटिन में कहा कि इसके बाद तूफान 'आसनी' के लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 22 मार्च को उत्तर म्यांमार के दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश तटों के पास पहुंचने की संभावना है. आईएमडी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. जलवायु की दृष्टि से मार्च चक्रवात का मौसम नहीं माना जाता है. अप्रैल और मई में चक्रवात के आने की संभावना अत्यधिक होती है. मार्च में समुद्र ठंडा होता है और सौर ताप बहुत अधिक नहीं होता है.

हाई अलर्ट पर आपदा प्रबंधन विभाग, तैयारियां जारी

चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट तक पहुंचने के अनुमान के साथ, प्रशासन द्वीपसमूह में स्थिति से निपटने के लिए जरुरी व्यवस्था कर रहा है, जिसमें निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर निम्न दबाव वाले क्षेत्र के 21 मार्च के आसपास एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की जा रही है और सभी हितधारकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि निकाले गये लोगों को आश्रय देने के लिए बनाए गए अस्थायी शिविरों में भोजन, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था हो. खराब मौसम को देखते हुए नौ-परिवहन सेवाओं को तुरंत स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं. मछुआरों को अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें:

India Japan Summit 2022: शिखर वार्ता में उठा यूक्रेन संकट का भी मुद्दा, जापान ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बनी Nagaland Assembly, जानिए क्या है इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget