एक्सप्लोरर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए CWC की बैठक आज, रेस में मुकुल वासनिक का नाम सबसे आगे

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आज होगी. इससे पहले शुक्रवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने आवास पर अहमद पटेल, ए के एंटनी, के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की.

नई दिल्ली: राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी का नया अध्यक्ष तय करने के लिए आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की महत्वपूर्ण बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष चुना जाएगा. कुछ महीनों बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाए जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे हैं. मल्लिकार्जुन खड़गे भी दावेदार बताए जा रहे हैं. हालांकि अगर किसी भी एक नाम पर सहमति नहीं बनी तो नए अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए सीडब्ल्यूसी एक कमेटी गठित कर सकती है. सीडब्ल्यूसी की बैठक आज सुबह 11 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी.

सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले शुक्रवार को सोनिया गांधी ने अपने आवास पर अहमद पटेल, ए के एंटनी, के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की. पार्टी दफ्तर में भी अशोक गहलोत, मोतीलाल वोरा, केसी वेणुगोपाल जैसे नेताओं की बैठक हुई. नए पार्टी अध्यक्ष के लिए पिछले एक-डेढ़ महीने में कांग्रेस के बड़े नेता कई दौर का मंथन कर चुके हैं. आज सीडब्ल्यूसी की बैठक में सबसे पहले एक आखिरी बार राहुल गांधी से अपना इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया जाएगा. लेकिन ये तय है कि राहुल अपना फैसला नहीं बदलेंगे.

राहुल ये भी साफ कर चुके हैं कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का हो. अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठने के बावजूद प्रियंका गांधी फिलहाल पार्टी की कमान नहीं संभालेंगी. ऐसे में करीब 21 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा. अध्यक्ष पद के लिए अनुभवी मुकुल वासनिक का नाम लगभग तय माना जा रहा है लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह और मिलिंद देवड़ा जैसे नेता खुल कर युवा नेता को पार्टी की कमान देने की मांग कर चुके हैं.

कांग्रेस की झारखंड इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार ने दिया इस्तीफा, साथी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

पिछले दिनों देवड़ा ने सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया में से किसी एक को पार्टी अध्यक्ष बनाने की पैरवी की थी. देखना यही है कि सीडब्ल्यूसी किसके नाम पर मुहर लगाती है? फैसला जल्द जरूरी इसलिए है क्योंकि आने वाले महीनों में महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब

Embed widget