एक्सप्लोरर

कांग्रेस की नई कार्यसमिति की पहली बैठक कल, राहुल बनाएंगे मिशन 2019 की रणनीति

कांग्रेस के उच्च सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति में मुख्य रूप से दो विषयों पर चर्चा होगी. पहली मौजूदा राजनीतिक हालात और दूसरी आगामी लोकसभा चुनाव यानी मिशन 2019.

नई दिल्लीः रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नई टीम के साथ मिशन 2019 की रणनीति बनाएंगे. दरअसल इसी हफ्ते घोषित हुई नई कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक रविवार सुबह संसद भवन एनेक्सी में होगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को 51 सदस्यीय कार्यसमिति का एलान किया था जिनमें 23 सदस्य, 18 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 10 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं. अहम बात ये है कि इस बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभाओं में पार्टी के नेता और सभी पार्टी सचिवों को भी आमंत्रित किया गया है. इसे विस्तारित कार्यसमिति की बैठक कहा जाता है. सीडब्ल्यूसी कांग्रेस में फैसले लेने वाली सबसे बड़ी इकाई है. कांग्रेस के उच्च सूत्रों के मुताबिक कार्यसमिति में मुख्य रूप से दो विषयों पर चर्चा होगी. पहली मौजूदा राजनीतिक हालात और दूसरी आगामी लोकसभा चुनाव यानी मिशन 2019. माना जा रहा है कि मौजूदा राजनीतिक हालात के अंतर्गत शुक्रवार को संसद में गिरे विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है. आने वाले दिनों में कांग्रेस की वापसी के लिहाज से बेहद अहम राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चुनाव है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी में इस पर भी बात हो सकती है. पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि "नई कांग्रेस कार्यसमिति की पहली बैठक का कोई विशेष एजेंडा नहीं है, केवल मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले चुनावों को लेकर बात होगी". हालांकि सुबह की बैठक के बाद पार्टी दोपहर में कांग्रेस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की भी तैयारी कर रही है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में कुछ फैसले भी लिए जा सकते हैं. कांग्रेस की नई कार्यसमिति की सबसे खास बात ये है कि इसमें विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर पार्टी के पांच अनुषांगिक संगठनों यानी छात्र संगठन एनएसयूआई, युवा संगठन आईवाईसी, मजदूर संगठन आईएनटीयूसी, महिला कांग्रेस और सेवा दल के प्रमुखों को भी जगह दी गई है. इसके अलावा सभी स्वतंत्र प्रभारियों को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. नई कार्यसमिति में मल्लिकार्जुन खड़गे, तरुण गोगोई, हरीश रावत, ओमान चांडी, कुमारी शैलजा, अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल, अविनाश पांडे, दीपक बावरिया, आदि की एंट्री हुई है. सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, अम्बिका सोनी आदि बुजुर्ग नेता कांग्रेस कार्यसमिति में बने हुए हैं. शीला दीक्षित, पी चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सुरजेवाला आदि कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं. नई कांग्रेस कार्यसमिति में दिग्विजय सिंह, जनार्दन द्विवेदी जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिल पाई.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें नहीं पता जांच में क्या हो रहा, अगर लीपापोती की कोशिश हुई तो...', चंदा चोरी को लेकर भड़का VHP
'हमें नहीं पता जांच में क्या हो रहा, अगर लीपापोती की कोशिश हुई तो...', चंदा चोरी को लेकर भड़का VHP
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
आयतुल्लाह खामनेई के जनाजे में शामिल होंगे सलमान खुर्शीद और शहबाज शरीफ, ये है मेहमानों की लिस्ट
आयतुल्लाह खामनेई के जनाजे में शामिल होंगे सलमान खुर्शीद और शहबाज शरीफ, ये है मेहमानों की लिस्ट
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget