एक्सप्लोरर

CWC Meeting: क्या I.N.D.I.A. बनाना चाहता था नीतीश कुमार को PM? केसी त्यागी के दावे पर कांग्रेस ने कही ये बात

KC Venugopal On Nitish Kumar: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है वहां समीक्षा की जाएगी.

CWC Meeting In Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की आज शनिवार (08 जून) को दिल्ली में बैठक हुई. बैठक के बाद जब कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से पूछा गया कि जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दावा किया है कि I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार को पीएम पद ऑफर किया गया तो उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई जानकारी उनके पास नहीं है.

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमें ऐसे किसी ऑफर की जानकारी नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा वहां की समीक्षा के लिए कमिटी बनाई जाएगी. वहीं, इस बैठक में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ. इस प्रस्ताव को लेकर केसी वेणुगोपाल ने ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव पारित किया है कि राहुल गांधी के लोकसभा सभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया जाना चाहिए. 

क्या कहा था केसी त्यागी ने?

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने दावा करते हुए कहा, "नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने के लिए इंडिया ब्लॉक से एक प्रस्ताव मिला. उन्हें उन लोगों से यह प्रस्ताव मिला, जिन्होंने उन्हें इंडिया ब्लॉक के संयोजक बनने की अनुमति नहीं दी. उन्होंने इसे मना कर दिया है और हम एनडीए के साथ दृढ़ता से हैं." ये दावा उन अटकलों के बीच किया गया था कि इंडिया ब्लॉक जेडीयू और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) पर डोरे डाल रहा था. ये दोनों ही पार्टियां बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA की सहयोगी हैं.

नतीजों में एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत

इंडिया ब्लॉक ने एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को गलत साबित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों में एक मजबूत प्रदर्शन किया और 543 सीटों में से 234 जीता. दूसरी ओर, एनडीए ने 293 सीटें हासिल कीं, जिसमें बीजेपी 240, बहुमत के निशान से 32 कम थी.

ये भी पढ़ें: CWC Meeting: 'राहुल गांधी बनाए जाएं नेता प्रतिपक्ष', कांग्रेस CWC की बैठक में प्रस्ताव पारित

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget