एक्सप्लोरर

West Bengal Governor: सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को लेंगे पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ, जानें उनके बारे में

CV Ananda Bose: राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार (17 नवंबर) को डॉ. सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था.

West Bengal New Governor: डॉ. सीवी आनंद बोस 23 नवंबर को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. बीते गुरुवार को डॉ. सीवी आनंद बोस को राष्ट्रपति भवन की ओर से पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया था. इससे पहले 71 वर्षीय डॉ. आनंद बोस मेघालय सरकार के सलाहकार थे. डॉ. बोस की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अगस्त में उपराष्ट्रपति चुने जाने के महीनों बाद हुई थी. 

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद से मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन बंगाल के गर्वनर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. पूर्व नौकरशाह डॉ. सीवी आनंद बोस एक सेवानिवृत्त केंद्रीय सचिव हैं, जिन्होंने जहां भी काम किया, अपनी छाप छोड़ी है. आनंद बोस 1977 में केरल कैडर में आईएएस में शामिल हुए और केरल में विश्वविद्यालय के कुलपति, अतिरिक्त मुख्य सचिव और जिला कलेक्टर के कार्यालयों का कार्यभार संभाल चुके हैं. 

लेखक भी हैं सीवी आनंद बोस 

डॉ. सीवी आनंद बोस एक लेखक और स्तंभकार भी है. उन्होंने उपन्यास, लघु कथाएं, कविताएं और निबंध सहित अंग्रेजी, मलयालम और हिंदी में 40 पुस्तकें प्रकाशित की हैं. उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए 29 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राष्ट्रीय विकास एजेंडा तैयार करने वाले कार्यकारी समूह के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है. सरकार ने "सभी के लिए किफायती आवास" के उनके कॉन्सेप्ट को अपनाया गया था. उन्हें जवाहरलाल नेहरू फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है. 

पिता थे स्वतंत्रता सेनानी

2 जनवरी, 1951 को केरल के कोट्टायम जिले के मन्नानम गांव में जन्मे आनंद बोस के पिता पी.के. वासुदेवन नायर एक स्वतंत्रता सेनानी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनुयायी थे. नायर ने ही अपने बेटे के नाम के आगे 'बोस' जोड़ा था. डॉ. सीवी आनंद बोस (CV Ananda Bose) 2019 में बीजेपी (BJP) में शामिल हुए थे, लेकिन केरल की स्थानीय राजनीति से दूर रहकर उन्होंने राष्ट्रीय नेताओं के साथ नेटवर्क बनाया. 

ये भी पढ़ें- 

एनएमएफटी सम्मेलन: टेरर फंडिंग के खिलाफ भारत ने संभाला मोर्चा, पूरी दुनिया को बताए 5 प्वाइंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget