एक्सप्लोरर

कट मनी: बैकफुट पर ममता बनर्जी, सड़क से लेकर संसद तक TMC पर हमलावर हुई बीजेपी

पश्चिम बंगाल के 'कट मनी' का मुद्दा लोकसभा में भी उठा. बीजेपी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं पर काम के बदले कमीशन लेने के आरोप लगाए.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में कट मनी के मुद्दे पर लगातार हंगामा हो रहा है. ममता सरकार कठघरे में है. आरोप है कि नीचे से लेकर ऊपर तक टीएमसी के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक हर कोई कट मनी ले रहा है. छोटे से छोटा काम और बड़े से बड़ा काम तभी हो पाएगा जब कट मनी दिया जाएगा.

हाल ही में ममता बनर्जी ने भी इसको लेकर जब काउंसलर्स के साथ एक बैठक की तो वहां पर इस बात का जिक्र किया और ममता का वह वीडियो भी वायरल हो गया. कथित वीडियो में ममता कह रही हैं कि इतना ज्यादा पैसा भी मत लो कि लोग परेशान हो जाएं. बीजेपी ने भी इस बयान को मुद्दा बनाया है और वह लगातार सवाल उठा रही है.

बीजेपी का कहना है कि यह सब ममता के इशारे पर हो रहा है क्योंकि इस कट मनी के ज़रिये ही टीएमसी को पैसा मिलता है. ममता बनर्जी के इस बयान के बाद लोग नेताओं का घेराव करने लगे हैं और दबाव में कहीं-कहीं पर तो टीएमसी नेता पैसे वापस करते हुए भी नजर आने लगे हैं.

कट मनी है क्या? समझने की जरूरत है कि आखिर कट मनी है क्या? जिसको लेकर इतना हंगामा हो रहा है. एक उदाहरण के तौर पर केंद्र सरकार की योजना है सब को आवास देने की और इसके लिए अगर एक शख्स को 3 लाख रुपये दिया जाना है तो वह उसको तभी मिल सकता है जब वह शख्स स्थानीय नेता को 10 फीसदी यानी कि ₹30,000 दे.

इतना ही नहीं बीजेपी नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के छोटे से छोटे नेता और बड़े से बड़े नेता सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने के लिए भी लोगों से कट मनी ले रहे हैं.

लोकसभा में उठा मुद्दा ‘कट मनी’ लिये जाने के आरोपों पर लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोगों को शांत कराते हुए कहा कि ‘सदन को बंगाल विधानसभा मत बनाइए.’

बीजेपी की लॉकेट चटर्जी ने मंगलवार को सदन में शून्यकाल के दौरान आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में ‘‘जन्म से लेकर मृत्यु तक हर जगह कट मनी ली जाती है.’’ उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और राज्य सरकार पर इस तरह का आरोप लगाया था जिसे लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई थी.

कट मनी: बैकफुट पर ममता बनर्जी, सड़क से लेकर संसद तक TMC पर हमलावर हुई बीजेपी

इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने बुधवार को सदन में कहा कि बीजेपी सदस्य ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर आरोप लगाये जो इस सदन में उपस्थित नहीं हैं. इसलिए इस संबंध में कही गई बातों को सदन के रिकार्ड से निकाला जाना चाहिए.

कट मनी: बैकफुट पर ममता बनर्जी, सड़क से लेकर संसद तक TMC पर हमलावर हुई बीजेपी

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के प्रश्न को सदन में नहीं उठाया जा सकता. इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह सारी कार्यवाही को देखने के बाद इस संबंध में व्यवस्था दे देंगे.

क्या है आरोप? आरोप है कि टीएमसी के नेता लाभार्थी से पहले ही चेक साइन करवा कर ले लेते हैं और जब उस लाभार्थी को पैसा देना होता है तो वह उसको बैंक में लगा देते हैं और लाभार्थी के खाते में पैसा पहुंचता है उस चेक के जरिए पैसे को निकाल लेते हैं.

भ्रष्टाचार के इस बात का अंदाजा खुद ममता बनर्जी को भी है. क्योंकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में जिस तरह से टीएमसी का ग्राफ गिरा है और बीजेपी का ग्राफ बढ़ा है उसने ममता बनर्जी को भी परेशान कर दिया है.

टीएमसी का ग्राफ के गिरने की एक वजह कट मनी को भी माना जा रहा है. इन आरोपों पर टीएमसी के नेता जवाब देने से बच रहे हैं. आज जब पत्रकारों ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, डेरेक ओ ब्रायन से सवाल किए तो उन्होंने जवाब नहीं मिला. साफ है कि इस मुद्दे पर टीएमसी फिलहाल बैकफुट पर है. क्योंकि यह मुद्दा सीधे तौर पर जनता से जुड़ा हुआ है और अब जनता इसको लेकर सवाल भी खड़े करने लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई
6 मौतों से पहले मिल गई थी तबाही की चेतावनी! वायनाड सुरंग हादसे की रिपोर्ट ने खोली चौंकाने वाली सच्चाई

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget