एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: विदेशी पर्यटक का गिर गया था बैग, CRPF ने लौटाया, खाना भी खिलाया, भावुक टूरिस्ट ने ऐसे किया धन्यवाद

CRPF: जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों ने एक विदेशी पर्यटक का गिरा हुआ पिट्ठी बैग लौटाकर उसका दिल जीत लिया. भावुक बेलारूसी पर्यटक ने जवानों का आभार जताया और भारत के लिए भी शब्द कहें.

CRPF in Service to Humanity: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के रामबन (Ramban) जिले में एक विदेशी पर्यटक (Foreign Tourist) का खोया हुआ पिठ्ठू बैग वापस लौटा कर उसका दिल जीत लिया. सीआरपीएफ के प्रवक्ता शिवनंदन सिंह (Shivnandan Singh) ने बताया कि बेलारूस (Belarus) का रहने वाला पर्यटक मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्रीनगर (Srinagar) से जम्मू (Jammu) जा रहा था, इसी दौरान उसका पिठ्ठू बैग बनिहाल (Banihal) के खारपोरा (Kharapora) के निकट गिर पड़ा.

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सीआरपीएफ के एक दल ने मोटरसाइकिल से बैग गिरते हुए देखा और इसके चालक को रोकने की कोशिश की ताकि उसका बैग लौटाया जा सके. जब वह मौके से चला गया तो जवानों ने कुछ किलोमीटर आगे तैनात बल के अन्य कर्मियों से संपर्क किया और कहा कि वे पर्यटक को सूचित करें कि उसका बैग सुरक्षित हाथों में है.''

बैग मिलने और सीआरपीएफ द्वारा भोजन कराने पर पर्यटक ने यह कहा

सिंह ने बताया कि पर्यटक अपना बैग लेने के लिए वापस आया और वह तब आश्चर्य में पड़ गया जब जवानों ने उसे दोपहर के खाने का निमंत्रण दिया. बल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें पर्यटक सीआरपीएफ के जवानों का धन्यवाद कर रहा है.

पर्यटक ने कहा, ‘‘शुक्रिया सीआरपीएफ के बहादुर जवानों... उन्होंने न केवल मेरा बैग लौटाया, बल्कि मुझे स्वादिष्ट खाना भी खिलाया. भारत एक अच्छा देश है और जहां अच्छे लोग रहते हैं और जहां अतिथियों का सत्कार होता है. मैं इसे याद रखूंगा. जय हिंद.’’ ट्वीट में कहा गया है कि 166वीं बटालियन के हेड कॉन्सटेबल अरविंद कुमार ने पर्यटक को यह बैग सौंपा.

यह भी पढ़ें

Shivamogga Clash: शिवमोगा में गुरुवार तक रहेगा कर्फ्यू, गृहमंत्री ने की बैठक, CM बोम्मई ने कहा- सख्ती से हो जांच

Maharashtra: शिंदे गुट के विधायक ने कहा- ठाकरे गुट के लोगों के हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दें, जमानत करवा दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget