एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति चुनाव में जमकर दिखी क्रॉस वोटिंग, यूपी में रहा सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में कई राज्यों में बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली. जहां गुजरात, गोवा , प. बंगाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई वहीं कांग्रेस पार्टी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में अपने पक्ष में क्रॉस वोटिंग का दावा कर रही है. सबसे चौंकाने वाला नतीजा आया प. बंगाल से जहां 5 विपक्षी विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार राम नाथ कोविंद के पक्ष में वोट दिया..

उत्तर प्रदेश में जमकर क्रॉस वोटिंग देखने को मिली. राम नाथ कोविंद के पक्ष में 335 मत पड़े जबकि राज्य में बीजेपी और उसके सहयोगियों के केवल 325 विधायक ही हैं. अगर मीरा कुमार का समर्थन कर रही सपा, बसपा और कांग्रेस के सभी विधायकों ने उनके पक्ष में वोट डाला होता तो भी उन्हें 75 वोट मिलने चाहिए थे जबकि उन्हें केवल 65 मत मिले.

माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव और उनके समर्थक विधायकों ने राम नाथ कोविंद के पक्ष में वोट डाला है. गुजरात में केवल कांग्रेस के 57 विधायक हैं जबकि मीरा कुमार को सिर्फ़ 49 मत मिले. बीजेपी के 121 विधायक हैं जबकि कोविंद को 132 वोट मिले

संभावना इस बात की है कि राज्य कांग्रेस में शंकर सिंह वाघेला के कुछ समर्थक विधायकों ने राम नाथ कोविंद के पक्ष में वोट दे दिया. इसके साथ ही अगले महीने राज्य की 3 राज्य सभा सीटों के लिए अगले महीने की 8 तारीख़ को होने वाला चुनाव भी दिलचस्प हो गया है. कांग्रेस के दिग्गज अहमद पटेल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कार्यकाल ख़त्म होने के चलते ये चुनाव हो रहे हैं.

गोवा में मीरा कुमार के पक्ष में केवल 11 वोट पड़े जबकि राज्य में कांग्रेस के 17 विधायक हैं. गोवा में कोविंद को 25 वोट मिले.

सबसे चौंकाने वाला परिणाम प. बंगाल से आया. राज्य में बीजेपी के 3 और उसकी सहयोगी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के 3 सदस्य हैं जबकि राम नाथ कोविंद को 11 वोट मिले. वहीं मीरा कुमार को समर्थन कर रही पार्टियों के विधायकों की संख्या 287 है जबकि उन्हें वोट केवल 273 मिले.

राज्य में जो 10 वोट अवैध घोषित किए गए उसके बारे में एबीपी न्यूज़ को जो जानकारी मिली वो और भी ज्यादा चौंकाने वाला है. एबीपी न्यूज़ को मिली एक्सक्लुसिव जानकारी के मुताबिक़ राज्य में जो 10 वोट अवैध घोषित किए गए उनमें से 5 में राम नाथ कोविंद के पक्ष में ही वोट डाला गया था.

उधर कुछ राज्यों में कांग्रेस को भी अपनी संख्या से ज़्यादा वोट मिले हैं.. मसलन राजस्थान में कांग्रेस के केवल 24 विधायक हैं लेकिन उसकी उम्मीदवार मीरा कुमार को राज्य में 34 वोट मिले.

पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी अपेक्षा से ज़्यादा वोट मिलने का दावा कर रही है. राज्य में पार्टी के 36 विधायक हैं जबकि पार्टी को 37 वोट मिले हैं. पार्टी सिक्किम और पूर्वोत्तर के कुछ छोटे राज्यों में भी अपने पक्ष में क्रॉस वोटिंग का दावा कर रही है..

हालांकि जिस एक राज्य पर सबकी निगाहें टिकी थीं वहां ज़्यादा उलटफेर दिखाई नहीं पड़ रहा .. बिहार में चल रहे राजनीतिक उठापटक के चलते बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग की आशंका जतायी जा रही थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हआ.. राज्य में जेडीयु और एनडीए के विधायकों ने राम नाथ कोविंद को, तो आरजेडी और कांग्रेस के विधायकों ने मीरा कुमार के समर्थन में वोट दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget