एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल में येचुरी ने राहुल को दिया गठबंधन का ऑफर, कांग्रेस ने रखी शर्त

Lok Sabha Election 2019: सीपीएम ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को छह सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की.

Lok Sabha Election 2019: अगले कुछ दिनों के भीतर लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाएगी. लेकिन विपक्षी पार्टियों में सीट बंटवारे को लेकर अब तक बात नहीं बन पाई है. पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टियों सीटों को लेकर सहमति बनाने में जुटी है. सीपीएम ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और वाम मोर्चे के कब्जे वाली छह सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव में ‘एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव न लड़ने’ की बात सोमवार को कही.

हालांकि राज्य में कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि वह इन चुनावों में अकेले ही ताल ठोकने को तैयार है, अगर वाम मोर्चा रायगंज और मुर्शिदाबाद संसदीय सीट उनके लिए नहीं छोड़ता है. गौरतलब है कि ये दोनों सीटें कांग्रेस का गढ़ मानी जाती हैं.

हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबले में सीपीएम ने रायगंज और मुर्शिदाबाद सीटें जीत ली थीं. माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में केंद्रीय समिति ने निर्णय लिया था कि बीजेपी विरोधी, तृणमूल कांग्रेस विरोधी वोट बंटने न देने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी उचित तरीके अपनाएगी.’’

सीपीएम के इस प्रस्ताव से यह संकेत मिलता है कि वह बीजेपी विरोधी वोटों को मजबूत करने के लिए राज्य में दो राजनीतिक खेमों में एक समझ कायम करना चाहती है.

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अनुसार सीपीएम ने लोकसभा की मौजूदा छह सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव न लड़ने का प्रस्ताव दिया है. इन सीटों पर कांग्रेस और वाम मोर्चे का कब्जा है.’’ उन्होंने कहा कि बाकी सीटों के लिए बंगाल में वाम मोर्चा आठ मार्च को फैसला लेगा.

'...तो गठबंधन नहीं'

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की राज्य इकाई के नेतृत्व ने सोमवार को कहा कि अगर सीपीएम रायगंज और मुर्शिदाबाद पर अपना दावा नहीं छोड़ती है तो वह अगले लोकसभा चुनावों में अकेले ही मैदान में उतरेगी.

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को जीत का पूरा भरोसा, कहा- ‘चिंता न करें 2019 के बाद भी रहूंगा’

राहुल गांधी के पाले में गेंद

सीपीएम के प्रस्तावों के बीच कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की. कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में सीपीएम के साथ प्रस्तावित सीट बंटवारे को लेकर नफा नुकसान जानना चाहा. चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के साथ प्रस्तावित सीट बंटवारे के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी.

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं. 2014 के चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने शानदार सफलता हासिल की थी और 34 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. वहीं सीपीएम दो, बीजेपी दो और कांग्रेस चार सीट जीती थी.

BJD के पूर्व नेता बैजयंत पांडा हो सकते हैं बीजेपी में शामिल

अगले लोकसभा चुनाव में सूबे में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. बीजेपी पूरे जोर शोर से प्रचार में लगी है. वहीं कांग्रेस-सीपीएम गठबंधन होता है तो चुनाव और भी दिलचस्प हो जाएगा. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है. टीएमसी राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ दिखती है वहीं राज्य में दोनों का रुख अलग-अलग रहा है. वहीं वाम दल टीएमसी की धुर विरोधी रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget