एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमेरिका में कहर मचाने वाले कोरोना के नए वेरिएंट के एक और केस की पुष्टि, जानें किस राज्य में कितने हैं मामले

Coronavirus News: कोरोना के XBB और XBB.1.5 वेरिएंट अमेरिका में वायरस के मामलों में तेजी ला रहे हैं. इस वेरिएंट के भारत में भी 8 केस मिले चुके हैं.

XBB 1.5 Case in India: अमेरिका में कोरोना के मामलों में तेजी के लिए जिम्मेदार COVID-19 के XBB 1.5 वेरिएंट का भारत में एक नया केस मिला है. सोमवार (9 जनवरी) को जारी किए गए INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, इस नए केस के बाद देश में इस वेरिएंट के मामलों की कुल संख्या आठ हो गई है. भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने कहा कि वेरिएंट का नया मामला पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड में पाया गया जबकि इससे पहले गुजरात में तीन मामले, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एक-एक मामले पाए गए थे.

XBB.1.5 स्ट्रेन ओमिक्रोन XBB वेरिएंट का रिलेटिव है, जो ओमिक्रोन BA.2.10.1 और BA.2.75 सब-वेरिएंट्स का पुनः संयोजक है. XBB और XBB.1.5 के अमेरिका में 44 प्रतिशत मामले हैं. INSACOG के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि BF.7 स्ट्रेन के भी नौ मामले पाए गए हैं, जो जाहिर तौर पर चीन में कोरोनावायरस की नई लहर के लिए जिम्मेदार है. 

सब-वेरिएंट BF.7 के भी मामले बढ़े

पश्चिम बंगाल में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट BF.7 के चार मामले, गुजरात और हरियाणा में दो-दो और ओडिशा में एक मामला दर्ज किया गया है. INSACOG ने भारत में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के नमूनों के अनुक्रमण के माध्यम से देश भर में SARS-CoV-2 की जीनोमिक निगरानी की रिपोर्ट दी. 

देश में कोरोना की स्थिति

देश में कोरोना की स्थिति की बात करें तो सोमवार (9 जनवरी) को 170 नए कोरोनावायरस के केस मिले हैं जबकि सक्रिय मामले 2,371 तक पहुंच गए हैं. सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,80,094) है. आंकड़ों में कहा गया है कि मध्य प्रदेश से एक और मौत की सूचना के साथ मृत्यु संख्या 5,30,721 है. 

ये भी पढ़ें- 

Coronavirus: दुनिया में कोरोना की चिंता के बीच भारत से अच्छी खबर, 220 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget