एक्सप्लोरर

Covid-19 Cases: डरा रहे कोरोना के आंकड़े! एक दिन में आए तीन हजार से ज्यादा मामले, जानिए क्यों आया अचानक उछाल

Coronavirus Cases Today: देश में कोविड के मामलों में अचानक से बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में देश भर में कोविड के कुल 3016 मामले रजिस्टर किए गए हैं.

Covid Cases Rise In India: देश में कोविड के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में देश भर में कोविड के तीन हजार से अधिक मामले रजिस्टर किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी डेली रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है. 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, पिछले 24 घंटे में देश भर में कोविड के कुल 3016 मामले रजिस्टर किए गए हैं. पिछले 24 घंटों में कुल 1,396 लोग ठीक हुए हैं. वहीं कोविड के बढ़ते मामले की वजह से डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.73% हो गया है तो वहीं कोविड से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,41,68,321 हो गई है.

कोविड के कितने टेस्ट हो चुके हैं?
कोविड की शुरूआत से लेकर अब तक इसके कुल 92.14 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं पिछले 24 घंटों में कोविड के 1,10,522 टेस्ट किए गए हैं. देश भर में कोविड के कुल सक्रिय मामले 0.03% है, और इससे संक्रमित होकर ठीक होने की वर्तमान दर 98.78 प्रतिशत है.

क्या है वैक्सीनेशन की स्थिति?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में अब तक कुल 220.65 करोड़ खुराकें लोगों को लगाई जा चुकी है. इन खुराकों में लगभग 118 कोरड़ खुराकें  (95.6 करोड़ खुराकें सेकेंड डोज की हैं तो वहीं 22.65 करोड़ खुराकें प्रिकॉशन डोज है) दूसरे और प्रिकॉशन डोज की हैं.

क्या है दिल्ली की स्थिति?
देश के अलावा अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आए कोविड के मामलों की बात करें तो यहां भी कोविड के मामलों में बढोतरी देखी गई है. बीते 24 घंटों में बुधवार को कोविड के 300 नए मामले सामने आये, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 13.89 प्रतिशत हो गई.  ऐसा पहला मौका है, जब देश में पिछले साल सितंबर के बाद कोविड के मामलों ने पहली बार 300 कोविड केस का आंकड़ा छुआ है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड से संबंधित दो और मौतों की भी जानकारी मिली है.

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को 11.82 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 214 मामले सामने आये थे. सोमवार को 7.45 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 115 मामले सामने आये, जबकि रविवार को 9.13 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 153 नये मामले सामने आये.

देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढोत्तरी देखी गई. नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,09,361 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 26,526 हो गई.

Maharashtra Violence: महाराष्ट्र में दो गुटों में मारपीट के बाद जमकर हुआ पथराव, पुलिस की गाड़ियों में भी लगाई आग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget