एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को छह गुना तेज गति पर ले जाने की है जरूरत- एक्सपर्ट्स

दिल्ली सरकार के पास ठोस आंकड़ा नहीं है कि चिह्नित बीमारी वाले 45 साल से ऊपर के कितने लोग रह रहे हैं. कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण चल रहा है. उसमें 60 वर्ष से ऊपर और चिह्नित बीमारी वाले 45 वर्ष से ज्यादा के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है.

कोरोना वायरस के खिलाफ दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान के शुरू होने के बाद से पिछले पांच दिनों के अंदर दिल्ली में 86 हजार 700 लोगों को डोज लगाया जा चुका है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये संख्या बहुत कम है. उनका मानना है कि राजधानी में 60 वर्ष से ऊपर की 1.2 मिलियन आबादी हो सकती है. उन्होंने कहा है कि अगर इस तीसरे प्राथमिकता ग्रुप के सभी लोगों को डोज लगवाया जाना है, तो अभियान को अभी से ही रफ्तार पकड़ने की जरूरत है. आपको बता दें कि अभियान के दूसरे चरण में 60 वर्ष से ज्यादा और चिह्नित बीमारी वाले 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है.

राजधानी दिल्ली में टीकाकरण अभियान को गति देने की जरूरत

शनिवार को दिल्ली में सबसे ज्यादा 33 हजार 287 लोगों ने डोज लगवाया है. फिर भी, अभियान की धीमी गति ने विशेषज्ञों और सरकार को चिंता में डाल दिया है. 60 वर्ष से ऊपर के लोग रोजाना औसतन 12 हजार 612 डोज लगवा रहे हैं, विशेषज्ञों का मानना है कि राजधानी में रहने वाले इस श्रेणी के लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगवाने में पांच महीने से ज्यादा लगेंगे. सरकार के पास इस बात का ठोस आंकड़ा नहीं है कि चिह्नित बीमारी वाले 45 साल से ऊपर के कितने लोग दिल्ली में रह रहे हैं. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम की कोविशील्ड के दो डोज 4 से 6 सप्ताह के अंतराल पर इस्तेमाल करना है.

अभियान की धीमी गति ने विशेषज्ञों और सरकार की बढ़ाई चिंता

इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज के डायरेक्टर डॉक्टर एसके सरीन कहते हैं, "हमें टीकाकरण अभियान को छह गुना रफ्तार देने की जरूरत है, इसके लिए टीकाकरण केंद्र और केंद्रों के समय को बढ़ाए जाने की जरूरत है. हर सेंटर पर रोजाना दिए जानेवाले डोज की संख्या पर सीमा को हटाना होगा." शुक्रवार को आयोजित दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने टीकाकरण अभियान की रफ्तार बढ़ाने के आदेश दिए. सरकार अब बुजुर्गों और एक साथ कई बीमारी वाले लोगों के बीच टीकाकरण की रफ्तार को धार देने के लिए कई उपायों पर विचार कर रही है.

उसके तहत निजी और सरकारी डिस्पेंसरी में टीकाकरण केंद्रों की संख्या को बढ़ाया जाना है, लोगों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र तक लाने के लिए नेटवर्क खड़ा करना और को-विन पोर्टल पर खुद से रजिस्ट्रेशन में अक्षम लोगों के लिए कैंप आयोजित करना शामिल है. सूत्रों के मुताबिक, डिस्पेंसरी में टीकाकरण अभियान सप्ताह में सिर्फ चार दिन चलाए जा सकते हैं. उनका कहना है कि इस सप्ताह करीब 100 सेंटर को शामिल किया गया है और धीरे-धीरे संख्या को बढ़ाया जा रहा है. हालांकि, वर्तमान में अभी 24 घंटे सुविधा वाला कोई सेंटर नहीं है, लेकिन आनेवाले दिनों में ऐसा होने की संभावना है.

कोरोना काल में डिजिटल हुआ दिल्ली का पुस्तक मेला, जानिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बोल, कहा- अधिकारी आपकी बात न सुनें, तो उन्हें बेंत से मारिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget