एक्सप्लोरर

Corona Deaths: फिर डराने लगा कोरोना का ये आंकड़ा, हफ्तेभर में ही 5200 लोगों की गई जान, क्या दूसरी लहर की तरह खतरनाक हो रहा वायरस

Covid-19 Pandemic: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,09, 918 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टी हुई है. जबकि 959 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है.

Covid Deaths In India: देश में कोरोना के मामलों में उछाल के बाद अब एक बार फिर नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है पर इनके बीच पिछले एक हफ्ते में संक्रमित मरीजों की मौत के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रविवार को देशभर में कोरोना के 2,34,281 नए मामले सामने आए हैं वहीं 893 संक्रमितों ने कोविड की वजह से अपनी जान गंवा दी है. 

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में एक्टिव केसों की संख्या में काफी कमी आई है और अब इनकी संख्या अब घटकर 18,84,937 हो गई है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 4.59 प्रतिशत है. वहीं देश में कोविड का रिकवरी रेट 93.89 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में  देशभर में 2,09, 918 लोगों में कोविड संक्रमण की पुष्टी हुई है. जबकि 959 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है. देश भर से आये इन आंकड़ों में मरीजों की मौत होने की संख्या में बढ़ोतरी दिखी है. पिछले एक हफ्ते में कोविड से लगभग 5 हजार से अधिक लोगों ने कोविड की वजह से अपनी जान गंवाई है. वहीं केरल में पिछले 24 घंटे में कोविड से सर्वाधिक 374 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.  

क्या रहा है पिछले हफ्ते का आंकड़ा

स्वास्थ्य मंत्रालय के पिछले एक हफ्ते के आंकड़े देखें तो ऐसा लगता है कि देश में भले ही कोविड संक्रमण के मामलों में कमी आई हो पर इस समय मौतों का आंकड़ा नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. देश में 31 जनवरी को 959 मौते हुईं है तो 25 जनवरी को देश में रिकॉर्ड 614 मौतें होने की पुष्टी हुई थी.

किस दिन हुईं कितनी मौतें

  • 31 जनवरी- 959
  • 30 जनवरी- 891
  • 29 जनवरी- 871
  • 28 जनवरी- 627
  • 27 जनवरी- 573
  • 26 जनवरी- 665
  • 25 जनवरी- 614
  • कुल 7 दिन- कुल 5200 मौतें

इन 7 दिनों में रोजाना हुई मौतों को अगर जोड़ें तो कुल मौतों का आंकड़ा 5 हजार से अधिक जा रहा है. जोकि देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञों को चिंता में ड़ाल रहा है. क्योंकि एक तरफ तो देश में कोविड रिकवरी दर बढ़ रही है. कोविड के केसों में भी कमी आ रही है लेकिन मौतों का आंकड़ा काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है.

Budget Session शुरू से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों और सांसदों से की ये बड़ी अपील

Mumbai Corona Update: मुंबई में पॉजिटिविटी रेट पहुंचा 2.5 प्रतिशत, यहां जानें कोरोना के ताजा आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget