एक्सप्लोरर

इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए मुंबई में RT-PCR टेस्ट अनिवार्य, नए वैरिएंट को देखते हुए फैसला

बता दें कि बदले नियम के मुताबिक अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए Institutional Quarantine का नियम खत्म कर दिया गया है. अब इसकी जगह उन्हें अपना RT-PCR टेस्ट करवाना होगा.

Covid-19 Negative Test compulsory In Mumbai For International Travellers: कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को देखते हुए मुंबई नगर निगम (BMC) ने कई देशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. इसके मुताबिक जो यात्री मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे, उन सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अपने खर्चे से RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा. बता दें कि यह नियम 3 सितंबर 2021 की आधी रात से लागू होगा. इससे पहले सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए अब इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) का नियम खत्म कर दिया था. यह फैसला सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए लिया था. 

BMC अधिकारियों ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे जैसे देशों के यात्रियों पर लागू होगा और उन्हें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पहुंचते ही अपनी RT-PCR टेस्ट  कराना होगा. बता दें कि इस टेस्ट का खर्च यात्री को ही देना होगा. BMC ने इस टेस्ट का दाम 600 रुपए रखा है.

बता दें कि बदले नियम के मुताबिक अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए  Institutional Quarantine का नियम खत्म कर दिया गया है. अब इसकी जगह उन्हें अपना RT-PCR टेस्ट करवाना होगा. इसके लिए मुंबई एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां कर ली गई है. अब मुंबई एयरपोर्ट पर एक घंटे में कम से कम तीन यात्रियों की कोरोना जांच कर ली जाएगी. सरकार का यह आदेश 3 सितंबर से विदेश से आने वाले सभी यात्रियों पर लागू होगा.

बता दें कि पहले सरकार ने कोरोना की दोनों डोज लें चुके लोगों को इस नियम से छूट दी थी लेकिन, कोरोना के नए वैरिएंट  C.1.2 देखते हुए यह छूट भी खत्म कर दी गई है. इसके अलावा जिन यात्रियों को मुंबई से बाहर जाना है या कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी है वे अपनी नेगेटिव रिपोर्ट खुद लाएंगे. इसके अलावा उन्हें यह लिखकर देना होगा कि वह 14 दिन का होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) पूरा करेंगे. 

ये भी पढ़ें-

Corona Updates: केरल में कोरोना का कहर जारी, आज आए 32 हजार से अधिक मामले, 173 मरीजों की मौत

जानें अब तक कितने देशों में मिली कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी, यह बड़े देश भी लिस्ट में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget