एक्सप्लोरर

JN.1 Sub Variant: कोरोना के JN.1 सब वेर‍िएंट के 819 मामलों की पुष्टि, किस राज्य में है सबसे अधिक केस?

Covid 19 JN.1 Sub Variant: कोरोना का नया सब वेर‍िएंट जेएन.1 अब तक 12 राज्‍यों को अपनी चपेट में ले चुका है. सोमवार (8 जनवरी) तक कोविड-19 के जेएन.1 सब-व‍ेरि‍एंट के कुल 819 मामले सामने आए हैं.

Covid 19 JN.1 Sub Variant Cases in India: देश के 12 राज्‍यों में कोरोना वायरस के सब-वेर‍िएंट जेएन.1 के मामले अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी र‍िकॉर्ड की जा रही है. सोमवार (8 जनवरी) तक कोविड-19 के जेएन.1 सब-व‍ेरि‍एंट के अब तक कुल 819 मामले सामने आए हैं. इसकी जानकारी आधिकारिक सूत्रों की ओर से दी गई है. 

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र से 250, कर्नाटक से 199, केरल से 148, गोवा से 49, गुजरात से 36, आंध्र प्रदेश एवं राजस्थान से 30-30, तमिलनाडु तथा तेलंगाना से 26-26, दिल्ली से 21, ओडिशा से 3 और हरियाणा से एक मामला सामने आया है. 

ज्‍यादातर मरीजों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज 

अधिकारियों ने बताया कि जेएन.1 के मामलों की संख्या भले ही बढ़ रही है, लेकिन तत्काल चिंता करने का कोई कारण नहीं है. उन्होंने कहा कि संक्रमितों में से ज्यादातर होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं, जो हल्की बीमारी का संकेत है. 

देश में कोविड के मामलों में वृद्धि और जेएन.1 के मामले सामने आने के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है. 

राज्यों से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से साझा की गई कोविड-19 के लिए संशोधित निगरानी रणनीति के विस्तृत दिशानिर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है. 

सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति 'कम' जोखिम वाला जेएन.1 वेरिएंट  

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसके तीव्र प्रसार को देखते हुए जेएन.1 को एक अलग ''वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट'' (वीओआई) स्वरूप के रूप में वर्गीकृत किया है और कहा है कि यह वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति ''कम'' जोखिम वाला है. डब्‍ल्‍यूएचओ ने कोरोना वायरस के जेएन.1 सब-वेर‍िएंट को पहले बीए.2.86 सब-वेर‍िएंट के तहत 'वीओआई' के रूप में वर्गीकृत किया था.

पि‍छले 24 घंटे में आए कोविड के 475 नए मामले, 6 की मौत  

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह 8 बजे तक जारी क‍िए कोरोना मामलों के आंकड़ों की बात करें तो भारत में कोविड के 475 नए मामले सामने दर्ज क‍िए है, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,919 हो गई है. प‍िछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रम‍ित 6 मरीजों की जान भी चली गई. इन मौतों में कर्नाटक से 3, छत्तीसगढ़ से 2 और असम से एक मौत शाम‍िल है. 

नए वेर‍िएंट आने के बाद ठंड की वजह से आंकड़ों में हुआ इजाफा  

दैनिक मामलों की संख्या प‍िछले साल 5 दिसंबर तक घटकर डबल ड‍िज‍िट में आ गई थी. लेकिन एक नए वेर‍िएंट के प्रसार और ठंड की वजह से इसका तेजी से फैलाव हो गया.  

5 दिसंबर के बाद 31 दिसंबर, 2023 को 841 नए मामले र‍िकॉर्ड हुए थे जोक‍ि मई 2021 में रिपोर्ट किए गए पीके मामलों के 0.2 प्रतिशत थे. भारत में कोरोना की 3 लहर आ चुकी हैं.  

यह भी पढ़ें: भारत-मालदीव विवाद पर मल्लिकार्जुन खरगे बोले, 'पीएम मोदी हर बात को निजी तौर पर ले लेते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget