एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार पहुंची, पिछले 24 घंटे में आए 1379 मामले

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की 1,00,823 हो गई है. राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 3115 लोगों की मौत हुई है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आज शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 1,00,823 लोग COVID 19 से संक्रमित हुए हैं. पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 1379 मामले आए हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक 72,088 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल दिल्ली में 25,620 एक्टिव मरीज हैं. अब तक दिल्ली में 3115 लोगों की मौत हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज ही बताया कि दिल्ली में कोविड-19 संबंधी जांच की औसत संख्या लगभग एक महीने में 5,481 बढ़कर 18,766 हो गई है. जांच की संख्या में वृद्धि के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन सप्ताह में संक्रमण दर लगभग 30 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है.

'आईसीयू बेड की संख्या बढ़ायी गयी' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि सरकार अपने अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए आईसीयू बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए हर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में इनकी संख्या बढ़ाकर क्रमश: 180 और 200 की गयी है.

केजरीवाल ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा करने के तुरंत बाद कोरोना वायरस रोगियों के लिए आईसीयू बेड में वृद्धि के बारे में ट्वीट किया. उन्होंने अस्पताल में ठीक हुए 1,000 वें कोविड-19 मरीज को सम्मानित भी किया.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ दिन पहले तक, एलएनजेपी में 60 आईसीयू बेड और राजीव गांधी अस्पताल में 45 आईसीयू बेड थे. उन्हें बढ़ाकर क्रमशः 180 और 200 कर दिया गया है. कोविड अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था करने के बाद, सरकार अब आईसीयू बेड बढ़ाने के लिए सभी प्रयास कर रही है.’’

भारत में कोरोना टेस्टिंग ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा नमूनों की हो चुकी है जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
CAPF अधिकारियों की याचिका पर SC का नोटिस, शीर्ष पदों पर IPS की नियुक्ति को चुनौती
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद
NEET PG एडमिशन रिव्यू के लिए बनी कमेटी, जानें निगेटिव मार्किंग का पूरा विवाद

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget