एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना टेस्टिंग ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा नमूनों की हो चुकी है जांच

भारत में कोरोना टेस्टिंग के लिए कुल 1,105 टेस्टिंग लैब हैं जिसमें से 788 सरकारी लैब हैं जबकि 317 प्राइवेट लैब हैं. भारत में 23 जनवरी तक कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए सिर्फ एक लैब थी

नई दिल्ली: भारत में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक भारत में कुल 1,01,35,525 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटे में 3,46,459 टेस्ट किए गए हैं.

भारत में कोरोना टेस्टिंग के लिए कुल 1,105 टेस्टिंग लैब हैं, जिसमें से 788 सरकारी लैब हैं, जबकि 317 प्राइवेट लैब हैं. इन लैब में कोरोना की जांच के लिए आरटी पीसीआर, TrueNat और  CBNAAT टेस्ट होते हैं.

- 592 लैब में आरटी पीसीआर टेस्ट होता है, जिसमें 368 सरकारी लैब हैं, जबकि  224 प्राइवेट लैब हैं.

- वहीं, 421 लैब में TrueNat टेस्ट होता है, जिसमें से 387 सरकारी लैब हैं और 34 प्राइवेट लैब हैं.

- 92 लैब में CBNAAT टेस्ट होता है, जिसमें 33 सरकारी लैब हैं, जबकि 59 प्राइवेट लैब हैं.

भारत में 23 जनवरी तक कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए सिर्फ एक लैब थी. लेकिन आज भारत में 1105 लैब हैं, जहां कोरोना टेस्ट होता है. वहीं, हर दिन टेस्ट की संख्या भी काफी बढ़ी है. भारत सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट पॉलिसी बनाई है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग की जा रही है.

अब तक भारत में कोरोना के कुल 6,97,413 केस सामने आए हैं. जिसमें से 2,53,287 एक्टिव पेशेंट हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इस संक्रमण से अब तक 19,693 मरीजों की जान जा चुकी है. वहीं इस संक्रमण से अब तक 4,24,432 मरीज ठीक भी हुए हैं.

पिछले 24 घंटे में 24,248 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 425 मरीजों की मौत हुई है. वहीं 15350 मरीज ठीक हुए हैं. भारत में इस समय रिकवरी रेट 60.85%. है.

यह भी पढ़ें:

हरियाणा में प्राइवेट नौकरियों में 75 फीसदी स्थानीय लोगों की भर्ती अनिवार्य, कैबिनेट ने प्रारूप को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget