एक्सप्लोरर

Coronavirus Vaccination Update: कोरोना के मामलों में गिरावट और वैक्सीनेशन में तेज़ी, जानें संक्रमण और टीकाकरण से जुड़ी अहम बातें

Coronavirus Vaccination Update: 10 सिंतबर को 34,973 नए मामले आये थे, 11 सिंतबर को 33,376 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वहीं 12 सिंतबर को 28,591 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

Coronavirus Vaccination Update: देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी है, लेकिन कोरोना के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है. हर दिनों नए केस में गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले 24 घंटों में 25,404 नए मामले सामने आए हैं. वहीं देश में पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है. इसके अलावा देश में लोगों को 75 करोड़ से ज्यादा कोरोना के वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. 

लगातार कम हो रहे कोरोना के मामले

10 सिंतबर को 34,973 नए मामले आये थे, 11 सिंतबर को 33,376 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वहीं 12 सिंतबर को 28,591 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद 13 सिंतबर को 27,254 लोग कोरोना पॉजिटिव आए और 14 सिंतबर को 25,404 लोगों की पॉजिटिव पाए गए. इन आंकड़ो से साफ है कि संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 81 दिनों से वीकली पॉजिटिविटी रेट (साप्ताहिक संक्रमण दर) तीन फीसदी से कम है. इस वक़्त वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.07 फीसदी है. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट (दैनिक संक्रमण दर) 1.78 फीसदी है और पिछले 15 दिनों से 3 फीसदी से नीचे है. 

देश में 3,62,207 एक्टिव कोरोना केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ये कुल संक्रमित हुए लोगों का 1.09 फीसदी हैं. अब तक 3,24,84,159 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 97.58 फीसदी हो गया है. 

ये सभी आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि संक्रमण के मामलों में कमी आई है. वहीं देश में इस बीच टीकाकरण की रफ्तार भी काफी तेज हो गई है. देश में अब तक 75,22,38,324 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. 

भारत में 10 करोड़ टीके लगाने में 85 दिन
- 10-20 करोड़ में 45 दिन
- 20-30 करोड़ में 29 दिन
- 30-40 करोड़ में 24 दिन 
- 40-50 करोड़ में 20 दिन 
- 50-60 करोड़ में 19 दिन 
- 60-70 करोड़ टीके 13 दिन में लगे

वहीं पिछले 20 दिनों में तीन दिन ऐसे थे, जब एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दी गई है.
- 6 अगस्त को 1 करोड़ 13 लाख 53 हजार 571 वैक्सीन डोज दी गई थी.
- 31 अगस्त को 1 करोड़ 33 लाख 18 हजार 718 वैक्सीन डोज दी गई थी. 
- इसे पहले 27 अगस्त को 1 करोड़ 3 लाख 35 हज़ार 290 वैक्सीन डोज दी गई थी. 

साथ ही हर महीने कोरोना टीकाकरण में भी तेजी आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक 
- जनवरी में प्रतिदिन 2 लाख 35 हज़ार वैक्सीन डोज दी जा रही थी
- फरवरी में ये बढ़कर 3 लाख 77 हज़ार वैक्सीन डोज प्रतिदिन हो गई
- मार्च में प्रतिदिन वैक्सीन डोज की संख्या 16 लाख 39 हज़ार हो गई
- अप्रैल में 29 लाख 96 हज़ार वैक्सीन डोज प्रति दिन हो गया
- मई के महीने में इसमें गिरावट आई और ये 19 लाख 69 हज़ार प्रति दिन हो गया था
- जून में प्रतिदिन 39 लाख 89 हज़ार वैक्सीन डोज प्रतिदिन हो गई
- जुलाई में ये संख्या बढ़कर 43 लाख 41 हजार वैक्सीन डोज प्रतिदिन हो गई
- अगस्त में ये संख्या और बढ़कर 59 लाख 29 हजार डोज प्रतिदिन हो गई.

एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है वहीं दूसरी तरफ कोरोना टीकाकरण भी तेजी से हो रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि कोरोना के मामलों में और कमी आएगी. लेकिन इस बीच सावधानी भी जरूर रखें, मास्क पहनें, भीड़ में ना जाएं, हाथ धोते रहें और वैक्सीन जरूर लगवाएं. 

 

महाराष्ट्र: दूसरे राज्य के लोगों का रजिस्टर रखने के उद्धव ठाकरे के निर्देश पर राजनीति गरम, बीजेपी ने समाज को तोड़ने वाला बताया

'आप काले कोट में हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आपकी जान ज्यादा कीमती है' -सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब
कांग्रेस के 1 नवंबर के प्रदर्शन में क्या शामिल होगी CJP? खरगे ने दिया जवाब

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget