एक्सप्लोरर

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, आज आए 1500 से अधिक नए केस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर से लगातार बढ़ोतरी हो रही है. आज 1500 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर कोरोना रफ्तार पकड़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब सात बजे जारी आंकड़ों को मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1515 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और पांच लोगों की मौत हुई है.

करीब तीन महीने बाद ऐसा हुआ है जब 1500 से अधिक नए केस आए हैं. 16 दिसम्बर 2020 को एक दिन में 1547 नए केस आए थे. दिल्ली में बुधवार को 1,254 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे.

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 6,52,742 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 10,978 लोगों की मौत हुई है. 6,36,267 लोग ठीक हुए हैं.

दिल्ली समेत अन्य राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा, ''दिल्ली, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत दस राज्यों में रोज संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं.''

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने होली और नवरात्रि के दौरान सार्वजनिक तौर पर उत्सव मनाने पर पाबंदी लगा दी है.

किसानों का भारत बंद कल, एक क्लिक में जानें क्या है संयुक्त किसान मोर्चा की रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget