एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: भारत में 31, दुनियाभर में सामने आए 2,241 नए मामले, अब तक 3,282 की मौत

Coronavirus: कोरोना वायरस की महामारी के चलते अब तक 3282 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दुनियाभर में गुरुवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,241 नए मामलों सामने आए हैं.

Coronavirus: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में गुरुवार तक कोरोनावायरस संक्रमण के 2,241 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिसके बाद से इस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 95,333 हो गई है. 84 लोगों की मौत के बाद इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3,282 पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में पहली बार पांच देशों, क्षेत्रों और इलाकों से सीओवीआईडी-19 (कोरोनावायरस) से संक्रमित मामलों की जानकारी मिली है.

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडहानोम गेब्रेयेसस ने बुधवार को एक ब्रीफिंग के दौरान वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण को लागू करने के महत्व पर जोर दिया था.

भारत में क्या है स्थिति

हिंदुस्तान में कोरोना के 31 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. कोरोना वायरस को लेकर बेहद सख्त एहतियात बरती जा रही है. एयरपोर्टों पर 6550 फ्लाइटों से कुल 6,49,452 यात्रियों की जांच की गई है. इसके अलावा, 29607 व्‍यक्तियों को आईडीएसपी कम्‍यूनिटी सर्विलांस में रखा गया है और इनके संपर्क में आने वाले व्‍यक्तियों पर नजर रखी जा रही है.

केंद्र सरकार पूरी तरह से मुस्तैद, एयरपोर्ट पहुंचे हर्षवर्धन

कोरोना से निपटने के लिए सरकार पूरी तैयारी में जुटी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे और कोरोना की जांच को लेकर तैयारी का जायजा लिया. हर्षवर्धन ने स्वास्थय मंत्रालय में एक अहम बैठक भी की जिसमें दिल्ली के अस्पतालों के प्रतिनिधी और बड़े अफसर शामिल हुए. करोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए गृह सचिव ने पड़ोसी देशों से सटने वाले राज्यों के आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की.

क्या है कोरोना वायरस

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक तेजी से फैल रहे इस वायरस का संबंध सी-फूड से है. कोरोना वायरस से से लोग बीमार हो रहे हैं क्योंकि विषाणुओं का एक समूह है जो शरीर को सीधा इफेक्ट कर रहा है. यह वायरस ऊंट, बिल्ली और चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी फैल रहा है.

क्या हैं इसके लक्षण

कोरोनावायरस के लक्षण की बात की जाए तो सबसे पहले बुख़ार होता है. इसके बाद सूखी खांसी होती है और फिर एक हफ़्ते बाद सांस लेने में परेशानी होने लगती है. हालांकि ऐसी स्थिति में यह कह पाना सही नहीं होगा कि आपको कोरोना वायरस है. ज़ुकाम और फ्लू में भी ऐसी स्थिति उत्तपन्न होती है इसलिए अगर ये लक्षण हैं तो आपको तुरंत जांच करवाना चाहिए.

कैसे करें बचाव

हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से बार-बार धोएं. खांसते वक्त टिशू का इस्तेमाल करें. टिशू न होने की हालात में खांसते वक्त बाजू का इस्तेमाल करें. बिना हाथ धोए आंख, नाक या मुंह को न छूएं. हालांकि, इन लक्षणों का मतलब ये नहीं है कि आपको कोरोना वायरस का संक्रमण है. कुछ और वायरस में भी इसी तरह के लक्षण पाए जाते हैं.

थर्मल गन की मदद से की जा रही है जांच कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर थर्मल गन लेकर एक्सपर्ट्स को तैनात किया गया है. थर्मल गन से भारत आने वालों की स्क्रीनिंग की जा रही है. चीन, इंग्लैंड, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, जापान और कोरिया जैसे देशों से आने वालों की विशेष थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है.

अभी तक की जानकारी से ये बात सामने आई है कि थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए ही कोरोना पीड़ित की पहचान संभव है. विशेषज्ञ मानते हैं कि थर्मल स्क्रीनिंग से एक स्वस्थ्य व्यक्ति और विषाणु से ग्रस्त व्यक्ति में अंतर पता चल जाता है.

कोरोना वायरस के चलते थर्मल गन की मांग बढ़ गई है. लोग इस गन को ऑनलाइन खरीद रहे हैं. ई- कॉमर्स वेबसाइट पर यह गन 3 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक में मिल रही है. लेकिन इस गन का प्रयोग विशेषज्ञ की मदद से करना चाहिए. बताया जा रहा है कि इस गन का सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है.

थर्मल गन को सिर पर लगाने से शरीर का तापमान पता किया जाता है. इस गन के प्रयोग से वायरस पीड़ित व्यक्ति का पता लगाने में आसानी होती है. तापमान में वृद्धि होने पर मेडिकल के लिए भेजा जाता है.

Coronavirus: ईरान में कोरोना वायरस का कहर, 107 लोगों की मौत, 3500 से ज्यादा संक्रमित

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या पुरुषों पर Corona का खतरा ज्यादा? देखिए कोरोना वायरस पर वायरल दावों का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
CJP Protest: जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
जंतर-मंतर के पास इंटरनेट बंद करने का जिक्र कर भड़की कांग्रेस, कहा - 'इसका मकसद...'
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget