एक्सप्लोरर

तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस: देश में 258 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, 20 राज्यों तक फैली महामारी

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाईट के मुताबिक, कोरोना वायरस की गिरफ्त में अब देश के 20 राज्य हैं. महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस के सबसे ज्यादा 52 मरीज हैं, इनमें तीन विदेशी भी शामिल हैं.

नई दिल्ली: सावधान, देश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. देश में दिन पर दिन मामले बढ़ते जा रहे हैं. भारत में आज जानलेवा कोरोना वायरस के 35 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 258 पहुंच गई है. इन लोगों में 229 स्वदेशी और 39 विदेशी लोग शामिल हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 52 लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हैं. देश में कोरोना अभी दूसरी स्टेज पर है.

किस राज्य में कितने संक्रमित- ताजा आंकड़े जानें

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाईट के मुताबिक, कोरोना वायरस की गिरफ्त में अब देश के 20 राज्य हैं. महाराष्ट्र में इस जानलेवा वायरस के सबसे ज्यादा 52 मरीज हैं, इनमें तीन विदेशी भी शामिल हैं. इसके बाद केरल में 28 संक्रिमत लोग हैं. इनमें दो मरीज विदेशी हैं. इन दो राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश में 22 (एक विदेशी), हरियाणा में भी 17 (14 विदेशी) कर्नाटक में 15, दिल्ली में 17, (एक विदेशी), लद्दाख में 10, तेलंगाना में 17 (9 विदेशी) राजस्थान में 17 (दो विदेशी), जम्मू-कश्मीर में चार, तमिलनाडु में 3, ओडिशा में 2, पंजाब में 2, उत्तराखंड में 3, आंध्र प्रदेश में 3, बंगाल में 3, चंडीगढ़ में एक, पुद्दुचेरी में 1, गुजरात में 5 और छत्तीसगढ़ में एक मामला सामने आया है.

अबतक कितने लोगों की मौत हुई?

कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक देश में चार मौत हुई हैं. मुंबई में 64 साल के व्यक्ति की मौत हो गई जो दुबई से लौटा था. इससे पहले 13 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी के 76 साल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जो सऊदी अरब से लौटा था. वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली की 68 साल की महिला का 17 मार्च राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था. 19 मार्च को पंजाब में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

आज क्या होगा?

एयर इंडिया आज एक स्पेशल एयरक्राफ्ट इटली भेजेगा. इटली में फंसे भारतीयों को वापस लेकर आएगा. एयरक्राफ्ट आज उड़ान भरेगा और 22 मार्च को वापस लौटेगा. इस एयरक्राफ्ट की कैपेसिटी 236 सीट की है.

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के कपाट आज से दर्शनार्थियों के लिए बंद

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, अगले आदेश तक  झंडेवालान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लिया गया फैसला. 25 मार्च से नवरात्रि है और नवरात्रि के समय मे झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है इसी को देखते हुए फ़ैसला लिया गया है. मंदिर में नियमित पूजा पाठ होगा लेकिन श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे.

शिलांग में आज 24 घंटे का बंद

कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए शिलांग में आज सभी बाजार, कार्यालय, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक परिवहन 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे. हालांकि सुरक्षा बल और चिकित्सा कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा. पूर्वी खासी हिल्स के जिला मजिस्ट्रेट एम डब्ल्यू नोंगबरी ने कहा, ' सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी सेवाएं शनिवार को बंद रहेंगी साथ ही बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा. सार्वजनिक क्षेत्रों में पांच या अधिक लोगों के जमावड़े पर भी रोक लगाई गयी है.'

स्पाइसजेट की इंटरनेशनल सर्विस आज से 30 अप्रैल तक रद्द

निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थाई तौर पर कैंसिल करने का फैसला किया है. स्पाइसजेट ने कहा है कि उसकी इंटरनेशनल सर्विस आज से 30 अप्रैल तक रद्द रहेंगी. स्पाइसजेट ने कहा है कि उसने यह फैसला अपने मुसाफिरों की सुरक्षा को देखते हुए लिया है. 30 अप्रैल के बाद उड़ानों को फिर से शुरू करने के लिए फैसला लिया जाएगा. स्पाइसजेट से पहले भी कई कंपनियों ने अपनी उड़ानों में कटौती की है.

यह भी पढ़ें-

कनिका कपूर के खिलाफ FIR से खुलासा, 14 मार्च को ही पता चल गया था कि सिंगर कोरोना संक्रमित है

COVID-19: दिल्ली के बाजार आज से तीन दिनों के लिए बंद, दवा, राशन और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget