एक्सप्लोरर

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर यूपी में एलर्ट, इन राज्यों से आने वालों को साथ लानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट

Coronavirus Third Wave: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड को लेकर अपने घर पर टीम 9 के अफ़सरों के साथ बैठक की. इसी मीटिंग में उन्होंने कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर कई दिशा निर्देश दिए.

Coronavirus Third Wave: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर यूपी सरकार ने एलर्ट जारी किया है. केरल, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों से आने वालों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट ज़रूरी कर दिया गया है. यूपी आने से पहले अब आरटी पीसीआर टेस्ट कराना होगा. चार दिनों पहले तक का रिपोर्ट मान्य होगा. अगर आपके पास निगेटिव रिपोर्ट है तो आप यूपी आ सकते हैं. जिन लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज से लिए हैं, उन्हें इस नियम में छूट मिलेगी. मांगने पर आपको टीकाकरण के सबूत देने होंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड को लेकर अपने घर पर टीम 9 के अफ़सरों के साथ बैठक की. इसी मीटिंग में उन्होंने कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर कई दिशा निर्देश दिए. योगी ने कहा कि हमें हर स्तर पर सतर्कता बरतने की ज़रूरत है. सड़क, फ़्लाइट सेवा या फिर रेल से कोरोना से अधिक प्रभावित राज्यों से यूपी आने वालों के लिए निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य करने का आदेश दिया. 

एयरपोर्ट, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर लगातार चेकिंग की जाएगी. इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें तैनात की जायेंगी. जो लगातार आने जाने वालों की मॉनिटरिंग करेंगे. जिन राज्यों में तीन प्रतिशत से ज़्यादा पॉजिटिविटी रेट है, उन पर निगेटिव रिपोर्ट का नियम लागू होगा.

ये भी फ़ैसला हुआ कि राज्य में टीकाकरण का अभियान लगातार जारी रहे. अब तक चार करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. यूपी में 12 साल से 18 साल तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए अलग से वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं. यूपी के 7 और ज़िले कोरोना फ़्री हो गए हैं. अलीगढ़, चित्रकूट, महोबा, हाथरस, कासगंज, श्रावस्ती और शामली में अब कोरोना का एक भी मरीज़ नहीं है. 47 ज़िलों में अब कोरोना के नए केस नहीं आ रहे हैं, जबकि बचे 28 ज़िलों में आंकड़ा सिंगल डिजिट में आ गया है.

मानसून सत्र से एक दिन पहले पीएम मोदी ने की सर्वदलीय बैठक, कहा- स्वस्थ और सार्थक चर्चा होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget