एक्सप्लोरर

दिल्ली एयरपोर्ट पर अब सभी यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट की सुविधा, फ्लाइट से पहले मिलेगी रिपोर्ट

आईजीआई एयरपोर्ट पर अब तक सिर्फ विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट की सुविधा थी. लेकिन अब दिल्ली एयरपोर्ट पर डोमोस्टिक यात्रियों और विदेश जाने वाले लोगों के लिए टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है.

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर अभी तक सिर्फ़ विदेश से आने वालों के लिए कोविड टेस्ट की सुविधा थी. यहां विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य है. लेकिन अब दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश जाने वाले यात्रियों और डोमेस्टिक यात्रियों के लिए भी फ़्लाइट लेने से ठीक पहले कोविड टेस्ट कराने की सुविधा शुरू कर दी गई है.

ये सुविधा अनिवार्य नहीं है   

डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरिया ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर शुरू की गई इस सुविधा के तहत विदेश जाने वाले और डोमेस्टिक यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य नहीं है. अगर किसी यात्री को अपने गंतव्य स्थान पर अपनी कोविड-19 रिपोर्ट दिखानी है तो उन्हें इस सुविधा से लाभ होगा. दरअसल बहुत से यात्रियों को विभिन्न कारणों से कोविड-निगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है जिसके लिए अब उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा.

टी-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर के बाहर होगा सैम्पल कलेक्शन

आईसीएमआर से अनुमोदित जेनेस्ट्रिंग डाइग्नोस्टिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिल कर डायल ने इस कोविड टेस्ट लैबोरेटरी की शुरुआत की है. इसके तहत दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर इंटरनेशनल डिपार्चर के गेट नम्बर 8 पर सैम्पल कलेक्शन बूथ लगाए गए हैं. ये कोविड टेस्ट सेंटर दिल्ली सरकार की निगरानी में रह कर कार्य करेगा.

फ़्लाइट से 6 घंटे पहले आना होगा एयरपोर्ट   

जेनेस्ट्रिंग के सीओओ चेतन कोहली ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट का फ़ायदा लेने के लिए यात्रियों को अपनी फ़्लाइट से 6 घंटे पहले एयरपोर्ट आना होगा. आते ही सबसे पहले उन्हें अपना सैंपल देना होगा. इसके बाद वो निर्धारित लाउंज में आरामदेह स्थितियों में प्रतीक्षा कर सकेंगे. 4 से 6 घंटे में उन्हें टेस्ट रिपोर्ट मिल जाएगी. यानी फ़्लाइट से पहले उन्हें आरटी-पीसिआर रिपोर्ट उनके मोबाईल पर ही भेज दी जाएगी. इस सुविधा के लिए यात्रियों से 2,400 रूपए लिए जाएंगे.

हर घंटे 130 सैम्पल कलेक्शन की सुविधा

कोविड टेस्ट सेंटर पर कई बिलिंग, रजिस्ट्रेशन और सैम्पल कलेक्शन काउंटर लगाए गए हैं. एक काउंटर पर हर घंटे 40 से 50 यात्रियों के रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं. जबकि हर घंटे प्रत्येक सैम्पल कलेक्शन बूथ पर 120 से 130 सैम्पल लिए जा सकते हैं. आवश्यकता पड़ने पर और अधिक काउंटर-बूथ लगाए जा सकते हैं. टेस्ट की शुरुआत एक लैब से की गई है लेकिन जल्द ही एयरपोर्ट परिसर में ही दूसरी लैब भी स्थापित की जाएगी.  अगर किसी यात्री की रिपोर्ट कोविड टेस्ट में पॉज़िटिव आती है तो उसे सरकारी नियमों का पालन करते हुए क्वॉरन्टीन में जाना होगा.

विदेश से आने वाले यात्रियों के कोविड टेस्ट की सुविधा

सितम्बर में दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट की सुविधा शुरू की गई थी. जिसके लिए एयरपोर्ट की मल्टी कार पार्किंग बिल्डिंग के एक 3,500 वर्ग फ़ीट के एरिया में टेस्टिंग सुविधा के साथ एक लैब स्थापित की गई है. विदेश से आने वाले यात्रियों को एक एक्सक्लूसिव गलियारे से कोविड टेस्ट लैब से जुड़े लाउंज में लाया जाता है जहां वो सैम्पल देने के बाद रिपोर्ट आने तक आराम कर सकते हैं.

मुंबई पुलिस ने HC में कहा- शायद सुशांत राजपूत की मानसिक हालत बहनों द्वारा दी गई दवा से बिगड़ी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget