एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: श्रीनगर में धारा 144 लागू, वक्फ बोर्ड ने घरों में नमाज़ पढ़ने की अपील की, कई मस्जिदे बंद

श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर एजाज़ असद के अनुसार रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद प्रशासन ने लोगों की जान बचाने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया है.

श्रीनगर: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जम्मू कश्मीर में भी हालात डरावने हो रहे हैं, जहां पिछले 48 घंटो में 45 लोगों की ज़िंदगियां कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गई. श्रीनगर सबसे प्रभावित जिला है, जहां पिछले 24 घंटों में कोरोना से 1144 लोग संक्रमित हुए हैं.

संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्रीनगर जिला प्रशासन ने राजधानी श्रीनगर में धारा 144 लगाने का ऐलान कर दिया है. अब पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर एजाज़ असद के अनुसार रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के मामलों के बाद प्रशासन ने लोगों की जान बचाने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया है. जिसके बाद बुधवार से कई मार्केट और मॉल को बंद कर दिए गए हैं और नियम  तोड़ने वालों से जुर्माना भी वसूला जाने लगा है. 

प्रशासन के धारा 144 लगाने के फैसले का हवाला देते हुए जम्मू कश्मीर वक्फ बोर्ड ने कई मस्जिदों, खानकाहों और ज़ियारतों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया. जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मुफ़्ती फरीद ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए लोगों से घरों में ही नमाज़ पढ़ने की अपील भी की.

जम्मू कश्मीर में कोरोना की दूसरी लहर फैल रही है और कोरोना के मरीज़ों की संख्या मार्च महीने के अंत में 600 से बढ़कर 20 हज़ार के पार चली गई है. अप्रैल के महीने में संक्रम में 700 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है और डॉक्टरों के अनुसार अभी जम्मू-कश्मीर में संक्रमण पीक पर भी नहीं आया है. कोरोना संक्रमण के चलते 2212 लोगों की जान भी जा चुकी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
किरेन रिजिजू ने फिर की राहुल गांधी से बात, संसद के गतिरोध खत्म करने पर चर्चा
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget