एक्सप्लोरर

संजय राउत का केंद्र पर निशाना- रूस ने टीका बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की, हम सिर्फ बातें कर रहे हैं

राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम ‘रोकटोक’ में टीका तैयार करने के लिए रूस की सराहना की और कहा कि यह एक महाशक्ति होने का संकेत है.

मुंबई: शिवसेना नेता संजय राउत ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर उसके आत्मनिर्भरता पर जोर दिये जाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि रूस ने कोविड-19 का टीका तैयार करके पूरी दुनिया के सामने ‘आत्मनिर्भता’ का पहला उदाहरण पेश किया है, जबकि भारत इसके बारे में सिर्फ बात कर रहा है.

राउत ने पार्टी के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक कॉलम ‘रोकटोक’ में टीका तैयार करने के लिए रूस की सराहना की और कहा कि यह एक महाशक्ति होने का संकेत है. उन्होंने कहा कि रूस ने जो उदाहरण पेश किया है, उसे भारतीय नेता मॉडल नहीं मानेंगे क्योंकि ‘वे अमेरिका के प्रेम में पड़े हैं.’

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को घोषणा की कि उनके देश ने कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए दुनिया का पहला टीका तैयार कर लिया है, जो ‘काफी प्रभावी’ है और संक्रमण के खिलाफ ‘स्थायी प्रतिरोधक क्षमता’ बनाता है. उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी एक बेटी को यह टीका लगाया भी जा चुका है.

राउत ने कहा, ‘‘जब पूरी दुनिया में यह साबित करने की मुहिम चली कि रूस का टीका अवैध है, ऐसे वक्त में पुतिन ने प्ररीक्षण के तौर पर अपनी बेटी को यह टीका लगवाया और इस प्रकार से अपने देश में आत्मविश्वास पैदा किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘रूस ने पूरी दुनिया में आत्मनिर्भरता का पहला उदाहरण पेश किया है और हम केवल आत्मनिर्भरता की बाते करते हैं.’’

राम मंदिर न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद राउत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रश्न किया कि क्या वह क्वॉरन्टीन में जाएंगे. पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में मोदी ने महंत से हाथ मिलाया था.

उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है और उनकी हालत गंभीर है, इसके अलावा मोदी सरकार में मंत्रियों और नौकरशाहों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है.

राउत ने कहा, ‘‘दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी) इस तरह के आतंक में कभी नहीं थी, जिस तरह का आतंक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण है. पहले मोदी और शाह (गृह मंत्री अमित शाह) का डर था, लेकिन कोरोना का डर उससे अधिक है.’’

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की इंतेहा, गला दबाकर मासूम की आंखे फोड़ीं  जल्द शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, दोनों सदनों में बदलावों के साथ तैयारी अंतिम पड़ाव पर 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना आजाद स्कूलों के लिए 600 करोड़, EWS के 5000 अल्पसंख्यक छात्रों को लैपटॉप... कर्नाटक सरकार ने बजट में किए बड़े ऐलान
मौलाना आजाद स्कूलों के लिए 600 करोड़, EWS के 5000 छात्रों को लैपटॉप... कर्नाटक सरकार ने बजट में किए बड़े ऐलान
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
ईरान ने सालों तक बनाईं मिसाइल सिटी, अमेरिका और इजरायल का बनीं टारगेट, तेहरान ने अब बदली रणनीति
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
IND vs NZ: बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन? जानें ICC का नियम
बारिश में धुला भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल, तो कौन बनेगा टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन?
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को चेताया
'भारत को इस युद्ध की कीमत चुकानी पड़ेगी', इजरायल-US और ईरान की जंग पर राहुल ने सरकार को चेताया
Vitamin Supplements: सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
सावधान! सप्लीमेंट्स का गलत कॉम्बिनेशन खराब कर सकता है आपकी हेल्थ, जानें एक्सपर्ट की राय
Islam Conversion India: भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
भारत में हर साल कितने लोग छोड़ देते हैं इस्लाम? आंकड़े जान लेंगे तो नहीं कर पाएंगे यकीन
Embed widget