एक्सप्लोरर

Coronavirus: मिजोरम में लगाया गया सात दिनों का लॉकडाउन, मणिपुर के सात जिलों में पूर्ण कर्फ्यू की घोषणा

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए मिजोरम सरकार ने 10 मई सुबह चार बजे से सात दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की शुक्रवार को घोषणा की. वहीं मणिपुर सरकार ने शनिवार से सात जिलों में नौ दिन के लिए 24 घंटे का कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है.

आइजोलः मिजोरम सरकार ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए 10 मई सुबह चार बजे से सात दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की शुक्रवार को घोषणा की. सरकारी आदेश में कहा कि गया है कि 17 मई तड़के चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा और राजधानी तथा जिला मुख्यालय कस्बों में किसी भी निवासी को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी.

मणिपुर में भी पाबंदी

आदेश में कहा गया है कि इन कस्बों में आवश्यक वस्तुओं, सब्जी, और मांस की दुकानें केवल बृहस्पितवार शाम पांच बजे तक ही खुली रहेंगी. वहीं, मणिपुर सरकार ने शनिवार से सात जिलों में नौ दिन के लिए 24 घंटे का कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है.

इन जिलों में आठ से 17 मई तक कर्फ्यू लागू रहेगा जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में शाम सात से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा. मुख्य सचिव एम एच खान द्वारा जारी गृह विभाग के आदेश में यह घोषणा की गई.

बता दें कि भारत में अभी तक दो करोड़ 14 लाख 85 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. वहीं दो लाख 34 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. वर्तमान में 36 लाख 53 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है. वहीं 1 करोड़ 75 लाख 97 हजार से ज्यादा संक्रमित इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं.

मिजोरम में बढ़ रहा है संक्रमण

वहीं मिजोरम में अभी तक कुल 7 हजार 147 कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं. जिसमें से अभी तक कुल 17 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. वहीं 5 हजार 351 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं. वर्तमान में राज्य में 1779 कोरोना एक्टिव मरीजो का इलाज चल रहा है.

 

इसे भी पढ़ेंः
मुख्यमंत्री योगी का 'मिशन ऑक्सीजन', आबकारी और चीनी उद्योग एवं गन्ना विभाग 75 जिलों में लगा रहा ऑक्सीजन जेनरेटर्स

 

कोरोना का पश्चिम बंगाल में कहर, आज नए केस 19 हजार पार; 112 लोगों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
CEC के खिलाफ याचिका, हजारों का SC तक मार्च…, राहुल गांधी के प्रदर्शन की 10 बातें
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...
केरल विधानसभा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM सतीशन बोले- ऐतिहासिक...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget