एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः दिल्ली में मास्क न लगाने पर अब तक 45 करोड़ रुपये के चालान

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दिल्ली में बड़े पैमाने पर चालान किए जा रहे हैं. अभी तक दिल्ली में मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ 45 करोड़ रुपये के चालान किए जा चुके हैं.

नई दिल्लीः कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दिल्ली में बड़े पैमाने पर चालान किए जा रहे हैं. अभी तक दिल्ली में मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ 45 करोड़ रुपये के चालान किए जा चुके हैं. यह जानकारी सोमवार को स्वयं दिल्ली सरकार ने दी है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "बीते दिनों 45 करोड़ रुपये के चालान किए गए हैं. मास्क न लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिग का पालन न करने वालों पर अभी भी सख्ती की जाएगी. छठ पूजा में सबको एक साथ तालाब में उतरना होता है. अगर 5 लोग पॉजिटिव हुए तो सब पॉजिटिव हो जाएंगे. इतना बड़ा रिस्क नहीं ले सकते."

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "दिल्ली में कोरोना की तीसरी वेव जा चुकी है. पहली वेव जून में आई थी. इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर सितंबर में आई और तीसरी वेव अब आई है. तीसरी वेव का पीक जा चुका है. पॉजिटिविटी 15 फीसदी आई थी, वो दोबारा नहीं आएगी. मैं आज कह सकता हूं, तीसरी वेव का पीक जा चुका है."

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की संभावनाओं से इनकार किया. उन्होंने कहा, "पहले जो लॉकडाउन किया गया था वह एक लर्निग एक्सरसाइज थी. उस लॉकडाउन से जो सीख मिली वो यह थी कि लॉकडाउन से जो फायदा लेना है वो मास्क से भी लिया जा सकता है."

जैन ने कहा, "अब फेस्टिवल जा चुके हैं. बाजारों में भीड़ कम हो जाएगी, फिर भी थोड़ा डर रखिए और मास्क जरूर लगाएं."

वहीं, रविवार शाम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था, "दिल्ली में दैनिक कोविड-19 परीक्षणों की संख्या बढ़ाकर 1 लाख से 1.25 लाख की जाएगी. केंद्र ने 750 आईसीयू बेड का आश्वासन दिया है, जिन्हें डीआरडीओ केंद्र में उपलब्ध कराया जाएगा."

सीएम केजरीवाल ने कहा, "गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कोविड महामारी की स्थिति पर एक आपात बैठक बुलाई. इस बैठक के बाद हमें आश्वासन मिला है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की सभी एजेंसियां मिलकर काम करेंगी. मैं गृहमंत्री अमित शाह को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं."

दिल्ली के सीएम ने कहा, "केंद्र सरकार ने स्थिति को देखते हुए आश्वासन दिया है कि डीआरडीओ केंद्र में वे 750 आईसीयू बेड उपलब्ध कराएंगे. 250 बिस्तर सोमवार को उपलब्ध कराए जाएंगे, इसके बाद मंगलवार को 250 और बुधवार को 250 शेष बेड उपलब्ध कराए जाएंगे."

इसे भी पढ़ेंः

कोरोना वायरस: दिल्ली में आज आए करीब 3800 नए मामले, 99 लोगों की हुई मौत

इस कांग्रेस नेता ने कसा कपिल सिब्बल पर तंज, कहा- खुद क्यों नहीं करते PM मोदी और केजरीवाल का मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget