एक्सप्लोरर

तबलीगी जमात ने बिगाड़ा कोरोना की रोकथाम का गणित, पॉजिटिव मरीज और बढ़ने की आशंका

दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के लोगों के मिलने के बाद से ही देश में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अभी इसके और बढ़ने की संभावना है.

नई दिल्ली: तबलीगी जमात की लापरवाही ने भारत की बड़ी आबादी को कोरोना वायरस से बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के स्वास्थ्य सैनिकों की कोशिशों पर काफी हद तक पानी फेर दिया है. देशव्यापी लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण पर 62 फीसद तक लगाम लगाने की उम्मीद थी. मगर अब आलम यह है कि तबलीगी जमात से जुड़े कोविड19 पॉजिटिव मामलों की हिस्सेदारी 33 फीसद तक हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का आंकड़ा बीते 24 घंटों में 400 से बढ़कर 647 हो गया है. साथ ही इनका विस्तार देश के 14 राज्यों में हो गया है. स्वास्थ्य नेटवर्क में तबलीगी जमात से जुड़े 9000 से ज्यादा लोगों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने अपने आकलन में सरकार को बताया था कि अगर सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाए तो भारत इस महामारी के विस्तार को 60 से 90 फीसद के बीच कम कर सकता है. इन्हीं आकलनों को आधार बनाते हुए प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी. मगर इस लॉकडाउन के पहले ही हफ्ते में जिस तरह दिल्ली से करीब ढाई हजार और देश के अन्य हिस्सों में तबलीगी जमात के आयोजन में शरीक हुए लोगों के बीच कोरोना वायरस के मामले सामने आए उसने सारा गणित गड़बड़ा दिया है.

सूत्रों का कहना है कि भारत में अप्रैल के अंत और मई के पहले हफ्ते में कोरोना के मामलों की संख्या चरम तक पहुंच सकती है. हालांकि इस मामले की निगरानी कर रहे जानकार फिलहाल यह आकलन साझा करने से बच रहे हैं कि भारत में चरम का यह आंकड़ा कितने तक जाएगा. मगर जानकार इतना जरूर कहते हैं कि भारत में चरम का ग्राफ यूरोप के कई अन्य मुल्कों की तुलना में कम रहने का अनुमान है.

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय नई परीक्षण रणनीति की भी तैयारी कर रहा है. सूत्र बताते हैं कि नई रणनीति में अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों वाले हॉटस्पॉट इलाकों में अधिक संख्या और तेज रफ्तार से टेस्ट की भी शुरुआत की जाएगी. इसके तहत एंटीबॉडी और एंटीजन आधारित टेस्ट किया जाएगा. साथ ही उसे कन्फर्म करने के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद आईसीएमआर जल्द ही नए बदलावों के साथ दिशा निर्देश जारी करेगा.

ये भी पढ़ें

देश में COVID-19 के मामले तीन हजार के पार, तमिलनाडु में 102 और दिल्ली में 93 नए केस, पढ़ें राज्यवार आंकड़े अच्छी खबर: 93 और 88 साल के दंपत्ति ने COVID-19 को हराया, ठीक होने के बाद घर लौटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget