एक्सप्लोरर

मिसाल: लॉकडाउन के बाद भारत में अटके पाकिस्तानियों ने अपने साथ अच्छे व्यवहार को सराहा

कराची की रहने वाली शमीमा शब्बीर ने कहा कि भारत में उनके साथ अच्छा बर्ताव हो रहा है.भारत सरकार ने भी हालात को देखते हुए उनके वीजे की अवधि बढ़ा दी ताकि उन्हें कोई कानूनी दिक्कत का समाना नहीं करना पड़े.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र भारत में लगे लॉकडाउन में 145 पाकिस्तानी वापस स्वदेश नहीं लौट सके हैं. इन लोगों ने भारत में इनके साथ हो रहे अच्छे व्यवहार की सराहना की है और साथ ही अपने देश के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से स्वदेश वापसी में मदद करने की गुहार लगाई है.

इमरान खान ने भारत से लगाई गुहार

भारत में फंसे पाकिस्तानियों में से 41 वाघा-अटारी सीमा के रास्ते वापस अपने देश लौट चुके हैं. लेकिन 145 पाकिस्तानियों का नाम वापसी सूची में नहीं आने के कारण वे अभी भारत में ही हैं. इन लोगों में से कुछ ने 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से बात की और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से स्वदेश वापसी के लिए भारत से संपर्क करने की गुहार लगाई.

हमारे साथ अच्छा बर्ताव हो रहा- कराची की महिला

कराची की रहने वाली शमीमा शब्बीर ने कहा कि भारत में उनके साथ अच्छा बर्ताव हो रहा है. भारत सरकार ने भी हालात को देखते हुए उनके वीजे की अवधि बढ़ा दी ताकि उन्हें कोई कानूनी दिक्कत का समाना नहीं करना पड़े. उन्होंने कहा, "इस तरह की कोई समस्या नहीं है लेकिन पैसा खत्म होने के करीब है. पहले होटल में हमने दो कमरे बुक कराए थे लेकिन अब सभी लोग एक ही कमरे में टिके हुए हैं. हमने पाकिस्तानी उच्चायोग से संपर्क किया है जहां से हमें जल्द स्वदेश वापसी का आश्वासन मिला है. हमारी अपील है कि भारत से वापस लौटने वाले पाकिस्तानियों की दूसरी सूची में हमारा नाम शामिल किया जाए."

9 मार्च को भारत आए थे, लॉकडाउन के कारण लौट नहीं सके- पाकिस्तानी

एक अन्य महिला बतूल बीबी ने कहा, "जब से लॉकडाउन लगा है, परिवार के आठ सदस्यों के साथ भारत में एक होटल में हैं. अब बिल चुकाने के लिए पैसे खत्म होने के करीब हैं. 9 मार्च को भारत आए थे, लॉकडाउन के कारण लौट नहीं सके." कोरोना वायरस के कारण भारत और पाकिस्तान की सीमा बंद है. 41 पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए वाघा सीमा कुछ देर के लिए खोली गई थी.

यह भी पढें-

देश की सबसे सुरक्षित जगह राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना, एक केस मिलने के बाद स्टाफ क्वॉरन्टीन

प्रयागराज: 19 जमाती और शरण देने वाले प्रोफेसर समेत 30 गिरफ्तार, जमातियों में 16 विदेशी नागरिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
भारतीय एजेंट ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 आतंकी, लश्कर ऑपरेटिव का चौंकाने वाला दावा!
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'
बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, बोले- 'Gen-Z का...'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Victoris ने क्यों जीता Car of the Year अवॉर्ड?
Wall Plaster Damage: क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
क्या कील ठोकते ही खराब हो जाती है दीवार? अपनाएं ये आसान उपाय
Embed widget