एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को किया फोन, अंतरराष्ट्रीय तालमेल पर की चर्चा

कोरोना वायरस संकट के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पीएम नरेंद्र मोदी को फोन किया. उन्होंने वायरस से निपटने के लिए अंतराराष्ट्रीय तालमेल के प्रयासों पर चर्चा की.

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घातक कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने के लिए जरूरी आपसी अंतरराष्ट्रीय तालमेल के प्रयासों पर चर्चा करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया. यह वायरस पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में पनपा था और इसने 118 देशों और क्षेत्रों में अब तक 4,600 लोगों की जान ले ली है. इससे 124330 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास और कार्यालय, डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री(जॉनसन) ने आज प्रधानमंत्री मोदी से बात की. उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार पर चर्चा की और वायरस के प्रसार से निपटने के लिए जरूरी समन्वित अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के महत्व पर जोर दिया. भारत ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की कोशिश के तहत 15 अप्रैल तक ज्यादातर यात्रा वीजा रद्द कर दिए हैं. वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है.

ब्रिटेन ने इसे नियंत्रण में रखने के चरण से आगे बढ़ते हुए इसके प्रसार को रोकने की तैयारियों करने की ओर कदम बढ़ाये हैं. दरअसल, इस अगले चरण का लक्ष्य गर्मियों के मौसम का इंतजार करना है. इसके लिए स्कूल एवं कॉलेज बंद रखने जैसे उपाय किये जा सकते हैं. डाउननिंग स्ट्रीट ने कहा कि दोनों नेताओं ने महामारी से निपटने के उपायों के अलावा व्यापार सहित सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन सहयोग मजबूत करने के बारे में भी चर्चा की.

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘...प्रधानमंत्री (जॉनसन) और प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापार, सांस्कृतिक संबंध, रक्षा और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई.’’ जलवायु परिवर्तन से पैदा हुई चुनौती सहित दूसरे विषयों पर फोन कॉल पर चर्चा हुई. जॉनसन ने नवीकरणी स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत की कोशिशों का स्वागत किया.

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन का मुद्दा उठाया, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए भारत द्वारा उठाये गये कदमों का स्वागत किया और पेरिस समझौते पर महत्वाकांक्षी योजना पर आगे बढ़ने का अनुरोध किया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'Gen Z के लिए आप...'
अभिजीत दीपके ने PM मोदी के सामने रखी बड़ी डिमांड, बोले- 'डर हो गया है खत्म'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget