एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका, दिल्ली के RML अस्पताल में तीन लोग भर्ती

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में तीन लोग भर्तीतीनों लोगों की उम्र 24 से 48 साल के बीच हैसैंपल को टेस्ट के लिए पुणे भेजा गया है

नई दिल्ली: चीन से लौटे तीन लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका में आरएमएल अस्पताल के 'आईसोलेशन वार्ड' में निगरानी में रखा गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आरएमएल अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि तीनों व्यक्तियों की उम्र 24 साल से 48 साल के बीच है. उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनके सैंपल को टेस्ट के लिए पुणे स्थित आईसीएमआर-एनआईवी प्रयोगशाला में भेजा गया है.

इनमें से दो व्यक्ति दिल्ली के निवासी हैं और एक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से है तीनों मरीजों को सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी श्वसन संबंधी समस्या थी और वह जांच करवाने गए थे. मीनाक्षी भारद्वाज ने बताया कि दो मरीज एक हफ्ते पहले ही चीन से लौटे थे और तीसरा मरीज एक महीने पहले वहां से आया था. ये मरीज चीन के शंघाई, बीजिंग और गुआंगजो से आए थे. उन्होंने बताया कि घर में उन्हें हल्की सर्दी-खांसी की शिकायत थी और वे बाद में अस्पताल पहुंचे.

मीनाक्षी भारद्वाज ने कहा, “हम ऐसे मामलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमारे आईसोलेशन वार्ड में आठ बेड हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है. हम संक्रमण नियंत्रण की सभी प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं और संदिग्ध मामलों को देखते वक्त सुरक्षात्मक उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं.”

सोमवार तक चीन से 155 विमानों से भारत आने वाले कुल 33,552 यात्रियों की जांच की गई है. 14 जनवरी को प्राप्त डेटा के मुताबिक पुणे की राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान (एनआईवी) प्रयोगशाला को कुल 17 नमूने मिले जिनमें से 14 की जांच हो चुकी है और उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है.

कोरोना का कहर: चीन में अबतक 106 लोगों की मौत, इलाज करा रहे 461 मरीजों की स्थिति ‘नाजुक’

केरल, कोलकाता और महाराष्ट्र समेत कई स्थानों पर लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है. नेपाल में कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि होने के साथ ही केंद्र ने उसकी सीमा से लगने वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैश्विक चिंताओं के बीच किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की. वुहान से फैले विषाणु के प्रकोप के चलते चीन में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

एनसीडीसी के 24x7 कॉल सेंटर (+91-11-23978046) को विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई नामों की सूची की निगरानी करने के लिए शुरू किया गया है. यह कॉल सेंटर जरूरतमंदों को जिला एवं राज्य निगरानी अधिकारियों की जानकारी उपलब्ध करवाएगा. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद तथा कोच्चि के हवाईअड्डों पर थर्मल जांच की जा रही है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने भारत में कोरोना वायरस की रोकथाम की तैयारियों के विश्लेषण के लिए रखी समीक्षा बैठक के बाद शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की और उन्हें नेपाल के साथ लगने वाली सीमा पर हर तरह का समर्थन देने का आश्वासन दिया.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 1 जनवरी, 2020 से लेकर अब तक चीन की यात्रा करने वाले यात्रियों से बुखार, सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ आदि की समस्या होने पर खुद नजदीकी अस्पताल पहुंचने की अपील की है और उनका इलाज कर रहे डॉक्टर को भी इसकी जानकारी देने को कहा.

शनिवार को, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए क्या करें और क्या न करें बताते हुए नया परामर्श जारी किया था. परामर्श में कहा गया था कि चीन में रहने के दौरान अगर वे बीमार महसूस करते हैं और उन्हें बुखार और खांसी है तो उन्हें छींकते और खांसते वक्त अपने मुंह पर रूमाल रखना चाहिए और तुरंत चिकित्सीय मदद लेनी चाहिए और इसकी जानकारी चीन में भारतीय दूतावास को देनी चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget