एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: चीन में अबतक 106 लोगों की मौत, इलाज करा रहे 461 मरीजों की स्थिति ‘नाजुक’

इलाज के बाद 51 लोगों की हालत में सुधार हुआ है. इसके अलावा कुल 5,794 लोग संदिग्ध मरीज हैं.इस भयंकर स्थिति को देखते हुए चीन में नए साल की छुट्टियां तीन और दिन बढ़ा दी गई हैं ताकि लोग घरों से बाहर निकलने से बच सकें.

वुहान: पड़ोसी देश चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है. चीन में इस वायरस की चपेट में आने से अबतक 106 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, अधिकारियों ने बताया है कि कोरोना वायरल से 1300 नए मामले भी सामने आए हैं. इसके साथ ही देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या चार हजार से ज्यादा हो गई है. वहीं बताया जा रहा है कि इलाज करा रहे 461 मरीजों की स्थिति ‘नाजुक’ है.

कल राजधानी बीजिंग में भी एक व्यक्ति की मौत इस वायरस के कारण हो गयी. कोरोना वायरस के कारण बीजिंग में मौत होने का यह पहला मामला है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इलाज करा रहे लोगों में से 461 मरीजों की स्थिति ‘नाजुक’ है. इस वायरस को आधिकारिक तौर पर 2019-एनसीओवी कहा जा रहा है.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि इलाज के बाद 51 लोगों की हालत में सुधार हुआ है. इसके अलावा कुल 5,794 लोग संदिग्ध मरीज हैं. वहीं, आयोग ने बताया कि ऐसे कुल 32,799 लोगों का पता लगाया गया है जो इस कोरोनोवायरस से पीड़ित लोगों के संपर्क में थे. इनमें से 30,453 को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है जबकि 583 लोगों को रविवार को छुट्टी दे दी गई.

तिब्बत को छोड़कर चीन के लगभग सभी प्रांतों से कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले सामने आए हैं. स्थिति को देखते हुए चीन में नए साल की छुट्टियां तीन और दिन बढ़ा दी गई हैं ताकि लोग घरों से बाहर निकलने से बच सकें. चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित वुहान शहर पहुंचे. कोई शीर्ष नेता पहली बार कोरोना वायरस का केंद्र बताए जा रहे इस शहर में पहुंचा है.

चीन के अलावा थाईलैंड में सात, जापान में तीन, दक्षिण कोरिया में तीन, अमेरिका में तीन, वियतनाम में दो, सिंगापुर में चार, मलेशिया में तीन, नेपाल में एक, फ्रांस में तीन और ऑस्ट्रेलिया में चार लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

यह भी पढ़ें-

Shocking: आठ साल पहले ही हो गई थी ब्रायंट की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत की भविष्यवाणी!

JIO, Airtel और BSNL में जबरदस्त मुकाबला, यहां देखें 1000 रुपये से कम कीमत वाले ब्रॉडबैंड प्लान

पहली बार रिकी पॉन्टिंग को किसने बुलाया था पंटर ? क्रिकेटर ने खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget