एक्सप्लोरर

कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 50 हज़ार के करीब, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- बाकी देशों के मुकाबले हालात ठीक

भारत में संक्रमण से मारने वालों का आंकड़ा पचास हजार के करीब पहुंच गया. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बाकी देशों के मुकाबले हालात ठीक हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 25,89,682 हो गई है, वहीं संक्रमण से 49,980 मरीजों की मौत हो चुकी है.

भारत में संक्रमण से मारने वालों का आंकड़ा पचास हजार के करीब पहुंच गया. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बाकी देशों के मुकाबले हालात ठीक हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यूएस में सिर्फ 23 दिनों में 50 हजार लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई थी. वहीं, ब्राज़ील में 95 दिनों में और मैक्सिको में 141 दिनों में 50 हजार लोगों की मौत हुई. भारत में 156 दिनों में 50 हजार मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है. वहीं, इन देशों में संक्रमण से मौत भी ज्यादा हुई है.

पिछले 24 घंटे में 63,490 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 944 मरीजों की मौत हुई. वहीं 53,322 मरीज ठीक हुए हैं. इसके साथ ही भारत में 18,62,258 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट बढ़कर 71.91 फीसद हो गई है. वहीं, संक्रमण से मौत की दर में भी गिरावट दर्ज हुई है और अब ये 1.92 फीसद हो गई है.

इसके अलावा देश में फिलहाल 6,77,444 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं एक्टिव केस जिनका इलाज चल रहा है उनकी दर में भी गिरावट है और अब 26.45 फीसद हो गया है. लगातार एक्टिव केस में गिरावट हो रही है. भारत में 1 अगस्त को 33.32 फीसदी एक्टिव केस थे, जो 8 अगस्त को घटकर 29.64 फीसदी हो गया.

पिछले 24 घंटे में 7,46,608 सैंपल टेस्ट हुए हैं. वहीं, भारत में अब तक कुल 2,93,09,703 सैंपल की जांच की जा चुकी है. भारत में अब कुल 1469 लैब हैं, जिसमें कोरोना टेस्ट हो रहे हैं, जिसमें 969 सरकारी लैब और 500 निजी लैब हैं.

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी: 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की इंतेहा, गला दबाकर मासूम की आंखे फोड़ीं  जल्द शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, दोनों सदनों में बदलावों के साथ तैयारी अंतिम पड़ाव पर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget