एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कोरोना के सवा तीन लाख से ज्यादा मरीज, अबतक 12276 लोगों ने गंवाई जान

राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,82,217 हो गई. मुंबई में कुल मामले अब 1,03,368 जबकि मृतक संख्या 5,817 है.

मुंबई: महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 8,369 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 3,27,031 हो गए. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी. विभाग ने कहा कि दिन में 246 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 12,276 हो गई. 246 मौतों में से 62 मरीजों की मौत मुंबई में हुई.

विभाग ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को 7,188 मरीजों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई. इससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,82,217 हो गई. राज्य में पुणे में सबसे अधिक 1,678 नये मामले सामने आये जबकि मुंबई में 992 नये मामले सामने आये. मुंबई में कुल मामले अब 1,03,368 जबकि मृतक संख्या 5,817 है.

एमएमआर में अभी तक 2,06,221 मामले सामने आए

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में अभी तक 2,06,221 मामले सामने आये हैं और 8,402 मरीजों की मौत हुई है. एमएमआर में मुंबई भी शामिल है. आज दिन में हुई कुल मौतों में से 62 मरीजों की मुंबई में और 40 पुणे शहर में हुई. पिंपड़ी-चिंचवाड और औरंगाबाद नगर निगम क्षेत्रों में क्रमश: 15 और 12 मरीजों की मौत हुई.

पुणे डिविजन में 3,301 नये मामले सामने आये. पुणे डिविजन में अभी तक 68,575 मामले सामने आये हैं और 1,946 मरीजों की मौत हुई है. पिंपरी-चिंचवाड नगर निगम क्षेत्र में 708 नये मामले सामने आये. नासिक जिले में 254 नये मामले सामने आये. विभाग ने कहा कि राज्य में ठीक होने की दर 55.72 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 3.75 प्रतिशत है. विभाग ने कहा कि राज्य में वर्तमान में 1,32,236 मरीज उपचाराधीन हैं. महाराष्ट्र में अभी तक 16,40,644 लोगों जांच की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें-

सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस, 35 करोड़ के ऑफर का लगाया था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Embed widget