एक्सप्लोरर

Lockdown: सीएम केजरीवाल ने कहा- ‘डरें नहीं, जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी, हमारी तैयारी पूरी’

सीएम केजरीवाल ने कहा, कल पीएम मोदी के संबोधन के बाद दुकानों पर लाईन लगने लगी.अगर ऐसा हुआ को लॉकडाउन से कुछ फायदा नहीं मिलेगा. केजरीवाल ने कहा, घर से बाहर मत निकलिए. हम पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं कि कोरोना वायरस से आपको बचाएं और कोई भूखा न सोए.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में अगले 21 दिनों तक लॉकडाउन का एलान किया. इसके बाद से देश के लोग डरे हुए हैं और बड़ी संख्या में दुकानों पर सामान इकट्ठा करने के लिए पहुंच रहे हैं. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जनता से ऐसा नहीं करने और संयम बरतने की अपील की है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि डरने की जरूरत नहीं है. समय-समय पर जरूरी सामान मिलता रहेगा. इसके लिए सरकार ने तैयारी कर रखी है.

हमें आपके सहयोग की बहुत जरूरत है- केजरीवाल

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘’दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और पूरा प्रशासन, हम सब मिलकर आपके लिए काम कर रहे हैं. हमें आपके सहयोग की बहुत जरूरत है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम जनता से अपील करते हैं कि उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है. सरकार घर-घर तक सभी जरूरी सामान पहुंचाएगी.’’

दूध, सब्जी, घर का किराना इन सारी चीज़ों का ध्यान रखा जाएगा- केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, ‘’कल पीएम मोदी के संबोधन के बाद दुकानों पर लाईन लगने लगी.अगर ऐसा हुआ को लॉकडाउन से कुछ फायदा नहीं मिलेगा. मैं सबको अश्वस्त करना चाहता हूं कि हमने सारी तैयारी कर रखी है. दूध, सब्जी, घर का किराना इन सारी चीज़ों का ध्यान रखा जाएगा. आपको ये सारी सुविधाएं मिलती रहेगी. हम आपको किसी चीज़ की किल्लत नहीं होने देंगे.’’

सरकार इमरजेंसी सेवा वालों को पास देगी- केजरीवाल

केजरीवाल ने बताया, ‘’दिल्ली सरकार जरूरी सामान वाले सभी दुकानदारों को पास देने की योजना बना रही है. हम इसके लिए शाम तक हैल्पलाईन नंबर भी जारी करेंगे. हम ई-पास जारी करेंगे. सरकार इमरजेंसी सेवा वालों को पास देगी.’’ उन्होंने कहा, ‘’घर से बाहर मत निकलिए. हम पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं कि कोरोना वायरस से आपको बचाएं और कोई भूखा न सोए.’’

यह भी पढ़ें-

न घबराएं, न डरें: जानिए- 21 दिनों के लॉकडाउन में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा, पूरी लिस्ट

Lockdown: घर से निकलने से पहले इन तस्वीरों को देख लें, वरना भुगतनी पड़ सकती है सज़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget